प्रयागराज। ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस भारतीय जनता पार्टी मंडल कौड़िहार द्वारा अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के विभिन्न देवालयों (मंदिरों) एवं पूजनीय वट वृक्ष स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की। इसके पश्चात देवालयों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई तथा केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य…
Read MoreAuthor: sahajswarajya
शवदाह गृह निर्माण में हों रहें विलम्ब को लेकर क्षेत्रीय नेताओं एवं नागरिकों में आक्रोश
शीघ्र समाधान नहीं तो होगा संघर्ष नैनी, प्रयागराज। क्षेत्रीय पार्षदो, भाजपा नेताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों में नैनी में स्वीकृत शवदाह गृह जिसका शिलान्यास महापौर गणेश केसरवानी द्वारा हो चुका है के बावजूद निर्माण मे हो रहें विलम्ब को लेकर भारी आक्रोश है। गुरुवार को ओमेक्स द्वारा शवदाह गृह निर्माण हेतु अपनी जमीन देने की पेशकश व बुलाने पर लोगों के साथ पहुंचे पार्षदों को मवैया बस्ती में जमीन दिखाई गई जहां रिहायशी बस्ती है, जिसे देखते ही लोग भड़क उठे। लोगों ने ओमेक्स द्वारा गुमराह करने का आरोप लगाते हुए…
Read Moreपजावा रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
प्रयागराज। स्थानीय पजावा रामलीला मैदान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर पूरा मैदान भारत माता की जय और प्रधानमंत्री के समर्थन में नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वाले नाम इस प्रकार हैं:गिरि शंकर प्रभाकर (पूर्व नेता…
Read Moreप्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
प्रयागराज। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्म दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, माननीय विधायक शहर पश्चिम श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय रक्त केंद्र, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में संपन्न हुआ। माननीय मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने रक्तदान किया। तत्पश्चात डॉक्टर पंकज कुमार मंडलीय जन संपर्क अधिकारी, श्री राजीव मिश्रा, डॉ शैनी तिवारी, डॉ कल्पना मिश्रा…
Read Moreलखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण हेतु पूर्व में दिये गये यातायात एवं पावर ब्लॉक की अवधि 12 अक्टूबर, 2026 तक
गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण हेतु पूर्व में दिये गये यातायात एवं पावर ब्लॉक की अवधि 12 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किये जाने के कारण गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन (टर्मिनल परिवर्तन) एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा। शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन (टर्मिनल परिवर्तन)- – लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 एवं 26 सितम्बर तथा 03 एवं 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस के टर्मिनल में परिवर्तन किया गया है, यह गाड़ी लखनऊ (उत्तर रेलवे) के स्थान…
Read Moreपाटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से
गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04096/04095 आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 01 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक तथा पाटलिपुत्र से 02 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन 60 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04096 आनन्द विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनल से 00.05 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 00.45 बजे, कानपुर…
Read Moreदिल्ली-सीतामढ़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से
गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन दिल्ली से 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा सीतामढ़ी से 17 अक्टूबर से 21 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 06 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से 23.05 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 23.54 बजे,…
Read Moreआनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन
गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04028/04027 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 13 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 13 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04028 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 13 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक…
Read Moreजोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से
गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04008/04007 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 11 अक्टूबर से 08 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को 05 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04008 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 10 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार…
Read Moreपूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता
गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराये जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियों का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में, हुबली में आयोजित 57वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री महिला एवं पुरुष चैम्पियनशिप-2026 में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। इस चैम्पियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट सुश्री पूजा वर्मा, सुश्री नन्दिनी गुप्ता, सुश्री रेबी पाल एवं सुश्री…
Read More