हम करते हैं विविधता का सम्मान…PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं मेरे सामने एक मिनी इंडिया देख रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ओमान में रहने वाले भारतीय अकसर भारत आते-जाते रहते हैं। आप भारत की हर घटना से अपडेट रहते हैं… आप सभी देख रहे हैं कि आज हमारा भारत कैसे प्रगति की नई गति से आगे बढ़ रहा है। भारत की गति हमारे इरादों में दिख रही है, हमारे प्रदर्शन में नजर आती है। कुछ दिनों पहले ही आर्थिक विकास के आंकड़े आए हैं और आपको पता होगा कि भारत की विकास दर 8% से भी अधिक रही है यानी भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना है और ये तब हुआ है जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है। आप सभी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से भी परिचित हैं। यहां ओमान से काफी सारे बच्चे भी इस कार्यक्रम से जुड़ते हैं। मुझे यकीन है कि ये चर्चा आपके काम आती होगी। अभिभावक हों या छात्र, सभी को तनाव मुक्त तरीके से परीक्षा देने में हमारी बातचीत बहुत मदद करती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच जो रिश्ता व्यापार से शुरू हुआ था आज उसे…

Read More

लोकसभा से पास हुआ G RAM G बिल, शिवराज बोले- कांग्रेस ने बापू के आदर्शों का किया नाश, हम भेदभाव नहीं करते

संसद के हंगामेदार सत्र में, लोकसभा ने गुरुवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) विधेयक, 2025 पारित कर दिया। इसके विरोध में विपक्षी सांसदों ने तीखे विरोध प्रदर्शन किए और सरकार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) के प्रावधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का नाम एनआरईजीए में 2009 के चुनावों को ध्यान में रखते…

Read More

Republic Day 2026 के मेहमान पर भारत का बड़ा ऐलान, 27 देशों संग होगी 100 बिलियन की डील!

भारत और यूरोप की दोस्ती की बड़ी खबर सामने आ रही है। उसकी बड़ी वजह है भारत का वो ऐतिहासिक फैसला जो सिर्फ दिल्ली नहीं जो वाशिंगटन नहीं मॉस्को नहीं बीजिंग नहीं पूरे यूरोप में गूंज रहा। 26 जनवरी 2026 भारत का गणतंत्र दिवस पर ना ट्रंप होंगे, ना पुतिन होंगे, ना मेलोनी होंगे, ना फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे, ना जर्मनी के चांसलर होंगे और ना ही इंग्लैंड के पीएम होंगे। इस बार यह सिर्फ परेड नहीं होगी। इस बार सिर्फ झांकी नहीं होगी। यह सिर्फ सम्मान नहीं होगा। यह भारत के वैश्विक पहचान का प्रदर्शन होगा। दरअसल सबसे पहले बात करते हैं उन नामों की जो नहीं आ रहे। अमेरिका आज…

Read More

भारत में टीबी की दर 2015 की तुलना में 21 प्रतिशत कम हुई : JP Nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक तपेदिक रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत में तपेदिक की दर में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो 2015 में प्रति लाख की आबादी पर 237 से घटकर 2024 में प्रति लाख की आबादी पर 187 रह गई है। नड्डा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि तपेदिक (टीबी) से होने वाली मृत्यु दर 2015 में प्रति लाख जनसंख्या पर 28 से घटकर 2024 में प्रति लाख जनसंख्या पर 21…

Read More

प्रयागराज माघ मेला 2026: 15 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

प्रयागराज में 2026 के माघ मेले के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रशासन को भारी संख्या में तीर्थयात्रियों और आगंतुकों के आने की उम्मीद है। प्रयागराज संभागीय आयुक्त सौम्या अग्रवाल के अनुसार, आगामी माघ मेला पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य होने की उम्मीद है, जिसमें लगभग 15 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। यह वार्षिक धार्मिक आयोजन 3 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा, जो मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और महाशिवरात्रि सहित कई शुभ स्नान दिवसों के साथ मेल खाता है।…

Read More

पिता नहीं, मां की जाति पर प्रमाणपत्र, CJI सूर्यकांत के फैसले ने कैसे बदल दी सदियों पुरानी परंपरा

एससी एसटी का रिजर्वेशन हिंदुस्तान की राजनीति और समाज में बहुत ही संवेदनशील मुद्दा रहा है। अक्सर ये सुना है कि जाति पिता से मिलती है और सदियों से यह नियम और परंपरा रही है। लेकिन क्या हो अगर देश की सर्वोच्च न्यायालय सबसे बड़ी अदालत यह निर्णय दे और साथ ही साथ सदियों पुरानी इस दीवार को एक निर्णय से ढहा दे। क्या मां की जाति के आधार पर बच्चे को अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट दिया जा सकता है? भले ही उसके पिता नॉन एससी हो। इसे सुप्रीम कोर्ट के केवल निर्णय भर से नहीं देख सकते। यह…

Read More

UP BJP अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, रविवार को होगा औपचारिक ऐलान

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और ऐसा करने वाले वे एकमात्र उम्मीदवार थे। राज्य अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा रविवार को की जाएगी। चौधरी ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक तथा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा राज्य चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे और केंद्रीय…

Read More

Kerala Local Body Election में सत्तारुढ़ LDF को झटका, BJP ने शानदार प्रदर्शन

केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। हम आपको बता दें कि केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा एक बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए केरल के मतदाताओं का आभार जताया है। वैसे स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे अभी भी यही दर्शा रहे हैं कि मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच है लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए…

Read More

महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया

गोरखपुर, 13 दिसम्बर, 2025: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने 13 दिसम्बर,2025 को वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ गोरखपुर जं. यार्ड में नये रूट रिले इंटरलाॅकिंग पैनल का गहन निरीक्षण किया और वहाॅ कार्यरत कर्मचारियों से सवारी एवं माल गाड़ियों के परिचालन पर विशेष चर्चा की। इसके उपरान्त महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. यार्ड का भी निरीक्षण किया, इस दौरान शंटिंग आॅपरेशन को संरक्षित तरीके से करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने गोरखपुर जं. स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित यार्ड में प्वांइट्स मशीनों की कार्यशीलता परखी।…

Read More

PM Modi की Jordan, Ethiopia, Oman Visit का महत्व क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जा रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज औपचारिक रूप से उनके दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। यह त्रिकोणीय यात्रा केवल एक नियमित कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत की सक्रिय और आत्मविश्वासी विदेश नीति का सशक्त प्रतीक मानी जा रही है, जिसके ज़रिये भारत पश्चिम एशिया और अफ्रीका में अपने रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा हितों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रहा है। जहां तक भारत और जॉर्डन के संबंधों की बात है तो आपको बता…

Read More