पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के आदेशानुसार, अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नफर वांछित अभियुक्त (झोलाछाप डॉक्टर) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: मो0 समीर पुत्र मो0 सलीम स्थायी पता ग्राम धोंधी पारा, थाना तालगाँव, जनपद सीतापुर हाल पता: समीर मेडिकल स्टोर, विसेण्डा, थाना मानपुर, जनपद सीतापुर घटना…
Read MoreCategory: देश
प्रयागराज में केंद्र पर बरसे राहुल, बोले- नरेंद्र मोदी और अदाणी ने रोजगार के दरवाजे किए बंद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत 40 प्रतिशत ऊर्जावान नौजवान रहते हैं। इसके सामने चाइना कुछ भी नहीं है। इन युवाओं को सिस्टम ने डेटा के चक्रव्यूह में फंसा रखा है। 21वीं सदी डेटा की है। सबसे ज्यादा डेटा हिंदुस्तान में है। देश का हर युवा एक जीबी डेटा सोशल मीडिया पर रील बनाने में खर्च कर रहा है। देश में सिर्फ 12 प्रतिशत युवाओं को नौकरी मिलती है। सोशल मीडिया 21वीं सदी का नशा है। बीए, एमए, एमएससी की डिग्री वाले युवाओं को नौकरी नहीं…
Read MorePrayagraj में कार्यक्रम रद्द होने पर Rahul Gandhi का हुंकार: छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती सरकार
प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जगह देने वाले ट्रस्ट ने अनुमति रद्द कर दी, जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, वह उन्हें छात्रों की आवाज़ उठाने से नहीं रोक सकती। विपक्ष के नेता का यह बयान तब आया जब कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उनके ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी। यह कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में होना था।…
Read MoreAmit Shah के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष, Ram Mandir चोरी पर संसद में बवाल
मानसून सत्र के 14वें दिन, अयोध्या में राम मंदिर में दान की कथित चोरी समेत कई मुद्दों पर विपक्ष की नारेबाजी के कारण लोकसभा ने बिना किसी बहस के ‘टैक्सेशन एंड अदर लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल’ पास कर दिया। इस बिल के ज़रिए सरकार ने ‘पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007’ में भी संशोधन किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 को मंज़ूरी दे दी है। इस विधेयक का मकसद भारत की संचित निधि से पैसे निकालने…
Read Moreमोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दो अहम निर्णय लिये गए। बैठक के बाद मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने 32 हजार 701 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाले दो बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। इनमें 23 हजार 731 करोड़ रुपये की गोबरधन (GOBARdhan) योजना तथा असम में बाईहाटा चारियाली से तेजपुर तक 8 हजार 970 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन राजमार्ग का निर्माण शामिल है। वैष्णव ने बताया…
Read Moreद्रमुक सांसद पी. विल्सन और ईसाई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कानून वापस लेने की मांग
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के राज्यसभा सांसद पी. विल्सन के नेतृत्व में ईसाई नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और प्रस्तावित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को वापस लेने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने विधेयक के जब्ती वाले स्वरूप पर आपत्ति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रस्तावित कानून मौजूदा नियामक व्यवस्था की जगह ऐसी व्यवस्था लागू करेगा, जो देशभर के धर्मार्थ संस्थानों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। इसने शाह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि अगर सरकार विधेयक वापस नहीं…
Read Moreदेश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
सूखी एवं गीली पटरी दोनों परिस्थितियों में हुआ ईबीडी परीक्षण, लबान-गुड़ला रेलखंड पर चार फेरों में परखी गई ब्रेकिंग क्षमता कोटा मंडल में विगत 29 जुलाई 2026 से संचालित देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू (सुपरफास्ट पार्सल रेक) के व्यापक तकनीकी परीक्षणों की श्रृंखला में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। लबान-गुड़ला रेलखंड के अप दिशा में इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस (Emergency Braking Distance-EBD) परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह परीक्षण कुल चार फेरों में किया गया, जिसमें विभिन्न परिस्थितियों में रेक की ब्रेकिंग क्षमता का…
Read Moreरज कलश यात्रा से गूंजा सीसामऊ, बस्तियों में पहुंचा संत रविदास का समरसता संदेश
सीसामऊ। संत शिरोमणि रविदास महाराज की पावन रज कलश यात्रा मंगलवार को रविदास मंदिर, ईदगाह से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली। यात्रा चुन्नीगंज मंडल की विभिन्न सेवा बस्तियों से होते हुए कर्नलगंज गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रज कलश का स्वागत किया। संत रविदास महाराज के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा से पूर्व भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडेय और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रज कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया।…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के मुख्य द्वार पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताया
कानपुर-शहर के मॉल रोड स्थित नरोना चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा के मुख्य द्वार पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताया है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मुख्य द्वार को ढके जाने को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी को जांच व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ज्ञापन सौंपने के बाद निर्माण कार्य जारी रहने की…
Read Moreदिल्ली-वाराणसी प्रस्तावित बुलेट ट्रेन (हाई-स्पीड रेल) परियोजना में कानपुर को प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल किए जाने की ओर आकर्षित किया
नई दिल्ली/कानपुर-भारतीय जनता पार्टी के कानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमेश अवस्थी ने संसद के निचले सदन (लोकसभा) में नियम 377 के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्री का ध्यान दिल्ली-वाराणसी प्रस्तावित बुलेट ट्रेन (हाई-स्पीड रेल) परियोजना में कानपुर को प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल किए जाने की ओर आकर्षित किया है सांसद अवस्थी ने कहा कि देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक शहरों में शामिल कानपुर को परियोजना की प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में अपेक्षित महत्व नहीं दिया गया है,…
Read More