नोएडा/कानपुर-यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए नोएडा किंग्स ने अपनी संतुलित टीम तैयार कर ली है नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक अनुज शर्मा ने बताया कि यूपीसीए स्पीड हंट से उभरे युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम उनकी पहली प्राथमिकता थे, जिन्हें ₹21.5 लाख में खरीदा गया। वह इस नीलामी में टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे मालिक अनुज शर्मा के अनुसार, टीम ने नीलामी में अपना 100% लक्ष्य हासिल किया है युवा स्पिनर शिवा सिंह ₹17.5 लाख में मिले, जिससे बचे बजट की बदौलत शुभम गौतम पर…
Read MoreCategory: देश
187 किलोमीटर लंबे नए ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हाई-स्पीड कॉरिडोर के प्रोजेक्ट पर काम शुरू
कानपुर-कानपुर और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा दोनों धार्मिक व औद्योगिक नगरों के बीच आवागमन को सुगम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है दोनों शहरों के बीच यात्रा समय को कम करने, तेज और आरामदायक बनाने के लिए 187 किलोमीटर लंबे नए ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हाई-स्पीड कॉरिडोर के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बनने से कानपुर और अयोध्या के बीच दैनिक यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी इस परियोजना के शुरू होने से…
Read Moreबहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया
कानपुर-थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 7 से 8 फायर टेंडरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया अग्निशमन कर्मियों की सजगता और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार…
Read Moreलखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर परिक्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया
गोरखपुर , दिनांक 03 अगस्त, 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल अपने यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने एवं आवागमन को सुगम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा गोरखपुर जं0 स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की कार्य प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य हेतु पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ शाखाधिकारी के साथ गोरखपुर परिक्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबंधक ने गोरखपुर…
Read Moreसावन के पहले सोमवार पर हर-हर महादेव से गूंजा कानपुर
कानपुर। सावन के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा को दूध, गंगाजल और जल अर्पित कर बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, पुष्प और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।साकेत नगर स्थित बाबा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़…
Read Moreसावन के पहले सोमवार पर रवि बाजपेयी ने किया आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया फलाहारी प्रसाद
कानपुर। सावन के प्रथम सोमवार पर कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित बाबा भूतेश्वर मंदिर में आस्था और सेवा का संगम देखने को मिला। समाजसेवी एवं सदस्य जेडआरयूसीसी उत्तर मध्य रेलवे रवि बाजपेयी के निवेदन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ रवि बाजपेयी ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसकर किया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू हुआ। सावन सोमवार का व्रत रखने वालों के…
Read Moreश्यामनगर में मां-बेटे को बंधक बनाकर आठ लाख की लूट
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाश एक घर में घुस गए। घर में मौजूद करीब 45 वर्षीय महिला और 17 वर्षीय किशोर को किचन में बंद कर बदमाश नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। घरेलू सहायिका के पहुंचने पर दोनों बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी गई।परिजनों के अनुसार बदमाश करीब आठ लाख रुपये कीमत की नकदी और आभूषण ले गए हैं। इसमें कुछ कृत्रिम आभूषण भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार लूटे गए…
Read Moreशिक्षिकाओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई
कानपुर। कोहना और ग्वालटोली थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार को अपाचे बाइक को बचाने के प्रयास में शिक्षिकाओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। कार में सवार मासूम बच्चा एयरबैग खुलने से सुरक्षित बच गया।बताया गया कि उन्नाव के बीघापुर में तैनात शिक्षिकाएं सोमवार को ड्यूटी खत्म कर शुक्लागंज-गंगा बैराज मार्ग से कल्याणपुर लौट रही थीं। कोहना-ग्वालटोली सीमा के पास सामने से अचानक बाइक आने पर चालक लकी गुप्ता ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान…
Read Moreपांच माह से पेंशन नहीं मिली, दिव्यांगों ने घेरा कार्यालय
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का प्रदर्शन, 16 अगस्त तक भुगतान न होने पर 17 को लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय घेरने की चेतावनी कानपुर। दिव्यांगजनों की पेंशन खातों में नहीं पहुंचने के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि पिछले पांच महीने से बड़ी संख्या में दिव्यांगों की पेंशन खातों में नहीं पहुंची है। इसे लेकर दिव्यांगजनों में नाराजगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम के माध्यम से निदेशक और प्रमुख सचिव दिव्यांगजन…
Read MoreUnion Cabinet ने Samudra Manthan Scheme को दी मंजूरी, PM Kisan Scheme को मिला 5 साल का विस्तार
भारत को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘समुद्र मंथन’ राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना को मंजूरी दे दी है। वहीं किसानों के हितों को लगातार प्राथमिकता देने का संदेश देते हुए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने का फैसला किया है। हम आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि, ऊर्जा, खेल और हरित विकास पर केंद्रित फैसलों के साथ कुल…
Read More