देश की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक घटनाक्रमों का असर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए प्रमुख ब्याज दर को 5.25 फीसदी पर यथावत रखने का फैसला किया है। यह निर्णय बाजार की उम्मीदों के अनुसार रहा है और मौद्रिक नीति समिति के सभी छह सदस्यों ने इसके पक्ष में एकमत से मतदान किया है। बता दें कि रेपो दर वह दर होती है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक ऋण उपलब्ध कराता…
Read MoreCategory: बिज़नेस
7.7% जीडीपी ग्रोथ पर बोले पीएम मोदी- मजबूत है देश की आर्थिक बुनियाद, यह जनता को मेरी गारंटी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ा और उत्साहजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर (GDP Growth Rate) यह साबित करती है कि देश की आर्थिक बुनियाद बेहद मजबूत है। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि दुनिया में जारी तमाम भू-राजनीतिक उथल-पुथल और संकटों के बावजूद, भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयासों के दम पर मजबूती से आगे बढ़ने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने एक…
Read More46% उछले दाम, भारत में भी महंगा हुआ LPG सिलेंडर, सरकार ने क्या कहा?
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में आज भी रसोई गैस सबसे सस्ती मिल रही है। PIB ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद भारत सरकार आम उपभोक्ताओं को दुनिया के कई देशों से काफी कम दरों पर गैस…
Read MoreReliance Infra की SEBI से अपील, 7 लाख Shareholders के हित में Trading प्रतिबंधों की समीक्षा हो
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने दिवाला कार्रवाई से संबंधित निगरानी ढांचे की समीक्षा की मांग की है, जिसके तहत कंपनी के शेयरों में सप्ताह में केवल एक बार ही कारोबार की अनुमति है। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बयान में कहा कि उसने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता(आईबीसी) से जुड़े अतिरिक्त निगरानी उपाय (एएसएम) और अपने शेयरों पर लगे कारोबारी प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) तथा बीएसई के समक्ष एक औपचारिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। कंपनी ने सात लाख से अधिक सार्वजनिक…
Read MoreLPG Price Hike पर सरकार का बड़ा दावा- Global Market में लगी आग
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बाद आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में भारी उछाल आने के बावजूद भारतीय उपभोक्ता दुनिया के कई देशों की तुलना में अब भी कम दाम पर रसोई गैस प्राप्त कर रहे हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये से बढ़ाकर 942 रुपये कर दी गई है। यह वृद्धि ऐसे…
Read MoreTata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन टाटा समूह से जुड़ी एक बड़ी खबर ने बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा। टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा द्वारा टाटा संस की संभावित सूचीबद्धता को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष चिंता जताने की खबर सामने आने के बाद समूह की कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान टाटा केमिकल्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली और यह 734 रुपये के आसपास बंद हुए। वहीं टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर भी…
Read MoreIndian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target
देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित वित्तीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। महालेखा नियंत्रक द्वारा जारी अस्थायी आंकड़ों के अनुसार सरकार का वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 4.4 प्रतिशत पर रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बेहतर स्थिति को दिखाता है। बता दें कि वित्तीय घाटा किसी भी सरकार की कुल आय और कुल खर्च के बीच का अंतर होता है, जिसमें उधारी को शामिल नहीं किया जाता।…
Read MorePM SVANidhi ने जोड़े 55 लाख Digital Street Vendors, 6 साल में बदली 75 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी
सोमवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना की छठी वर्षगांठ के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्ट्रीट वेंडरों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था में शामिल करने में कार्यक्रम की सफलता पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना ‘विश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण’ पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे इस पहल ने किफायती और ‘बिना गारंटी वाले ऋण’ की सुविधा देकर अनगिनत स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि आज हम 6YearsofPMSVANidhi मना रहे हैं,…
Read MoreIndia-US Trade Talks में बड़ी सफलता! पीयूष गोयल बोले- अंतरिम समझौते पर जल्द लगेगी मुहर
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ बातचीत के दौरान द्विपक्षीय व्यापार वार्ता पर ‘‘उत्साहजनक जानकारी’’ देते हुए आश्वासन दिया कि भारत-अमेरिका अंतरिम समझौता जल्द होने वाला है। अमेरिकी-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसएफ) ने यह जानकारी दी। गोयल ने बृहस्पतिवार को आयोजित बंद कमरे की गोलमेज बैठक में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार, निवेश एवं आपूर्ति शृंखला साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने यूएसआईएसपीएफ के सहयोग से इस बैठक का आयोजन किया जिसमें…
Read Moreभारतीय आमों को बड़ा झटका! जापान ने एक्सपोर्ट सेंटर्स पर कीट-नियंत्रण में कमियां मिलने के बाद लगाया बैन
गर्मियों के इस सीजन में जब भारतीय आमों की मांग वैश्विक बाजारों में चरम पर है, तब भारत के कृषि निर्यात (Agricultural Export) को एक बड़ा झटका लगा है। जापान ने भारत से आने वाले आमों के आयात (Import) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कड़ा कदम जापानी क्वारंटाइन अधिकारियों द्वारा भारत के एक्सपोर्ट ट्रीटमेंट सेंटर्स पर कीट-नियंत्रण के तरीकों में गंभीर कमियां पाए जाने के बाद उठाया गया है। भारतीय आमों के निर्यात पर लगभग दो दशकों (20 साल) में जापान द्वारा लगाई गई यह पहली…
Read More