Indigo CEO लगातार दूसरे दिन DGCA की समिति के समक्ष हुए पेश

इंडिगो में परिचालन संकट की जांच कर रही उच्चस्तरीय समिति के समक्ष एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेश हुए।सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से गठित चार-सदस्यीय समिति ने एयरलाइन के सीईओ के अलावा मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिद्रो पोर्केरास से भी कई घंटों तक पूछताछ की। सूत्रों ने पीटीआई-से कहा कि एयरलाइन के दोनों शीर्ष अधिकारियों को चार-सदस्यीय पैनल के सामने अलग-अलग बुलाया गया। एल्बर्स करीब सात घंटे और पोर्केरास लगभग पांच घंटे पैनल के समक्ष रहे।…

Read More

900 करोड़ का फंसा पेंच! IndiGo ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा, जस्टिस जैन ने सुनवाई से खुद को किया अलग

इंडिगो एयरलाइन का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विदेशी मरम्मत के बाद भारत में पुनः आयात किए गए विमान इंजनों और पुर्जों पर सीमा शुल्क के रूप में भुगतान किए गए 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की वापसी की मांग की। यह याचिका न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर्ति शैल जैन की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई। हालांकि, न्यायमूर्ति जैन ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया क्योंकि उनका बेटा इंडिगो में पायलट है। इंडिगो ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि इस तरह के पुनर्आयात पर सीमा शुल्क…

Read More

Delhi में चांदी 2,400 रुपये उछलकर 1.94 लाख प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 2,400 रुपये बढ़कर 1,94,400 रुपये प्रति किलोग्राम के नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। वहीं स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90 रुपये बढ़कर 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। रुपये में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ चांदी में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को चांदी11,500 रुपये बढ़कर 1,92,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। इस…

Read More

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ा

सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 402.99 अंक चढ़कर 85,221.12 अंक पर और एनएसई निफ्टी 115.3 अंक की बढ़त के साथ 26,013.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। हालांकि टेक महिंद्रा, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण…

Read More

सस्ती कीमत में आया टाइप-2 डायबिटीज का ब्लॉकबस्टर इंजेक्शन

भारत में डायबिटीज के बढ़ते मामलों के बीच दवा कंपनियां अब और आक्रामक रणनीति अपना रही हैं। जानकारी के अनुसार डेनमार्क की दिग्गज दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने शुक्रवार को टाइप-2 डायबिटीज के लिए अपनी लोकप्रिय दवा ओज़ेम्पिक (सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन) को आधिकारिक रूप से भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 0.25 मिलीग्राम डोज़ वाले शुरुआती संस्करण की कीमत 2,200 रुपये प्रति सप्ताह रखी है, जिसे शुरूआती चरण में चार हफ्तों तक उपयोग किया जाता है।   बता दें कि ओज़ेम्पिक तीन अलग-अलग डोज़ 0.25mg, 0.5mg और 1mg…

Read More

डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज

इंडिगो की उड़ानों में हुई भारी अव्यवस्था का असर अब नियामक स्तर तक पहुंच गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को तलब किया है, जहां उनसे उड़ान बहाली, रिफंड प्रक्रिया और मुआवजा वितरण की वास्तविक स्थिति पर विस्तृत जवाब मांगा जाएगा। बता दें कि 3 से 5 दिसंबर के बीच इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हुई थीं, जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। गौरतलब है कि मुआवजे के रूप में इंडिगो ने गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को…

Read More

RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25% किया, महंगाई में ऐतिहासिक गिरावट से उधारी सस्ती

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 5 दिसंबर 2025 को मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान अपना मानक रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25% कर दिया है। मौजूद जानकारी के अनुसार यह कटौती उसी ईज़िंग चक्र का अंतिम चरण मानी जा रही है, जिसे आरबीआई ने वर्ष की शुरुआत में शुरू किया था और जून में 50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कमी देखने को मिली थी।   बता दें कि अक्टूबर 2025 में खुदरा महंगाई मात्र 0.25% दर्ज की गई, जिसे हाल के वर्षों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।…

Read More

हवाई किराया आसमान छू रहा, Kolkata-Mumbai Flight का किराया 90,000 रुपये

देश में शुक्रवार को हवाई किराए आसमान छूते नजर आए। एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट के अनुसार, छह दिसंबर को स्पाइसजेट की कोलकाता-मुंबई की एक तरफ की यात्रा के लिए इकॉनमी श्रेणी के टिकट की कीमत 90 हजार रुपये तक पहुंच गई, जबकि एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर टिकट 84,485 रुपये तक बिक रही थी। यात्रा उद्योग के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल की कमी के कारण इंडिगो ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हवाई किराए में सामान्य सीमा से तीन से चार गुना की…

Read More

Sandip Pradhan ने SEBI के पूर्णकालिक सदस्य का कार्यभार संभाला

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को घोषणा की कि संदीप प्रधान ने उसके पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। नियामक ने एक बयान में कहा कि चार दिसंबर को कार्यभार संभालने वाले प्रधान, बाजार मध्यस्थों, वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) से संबंधित विभागों, सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग, निवेशक सहायता और शिक्षा कार्यालय, साथ ही राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान के विनियमन और पर्यवेक्षण की देखरेख करेंगे। सेबी में शामिल होने से पहले वह पुणे में आयकर महानिदेशक (जांच) थे। अपने साढ़े तीन दशक से भी…

Read More

IMF की आलोचना : RBI Governor बोले- भारतीय आंकड़े काफी सटीक

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारतीय आंकड़ों और विनिमय दर प्रबंधन पर चिंता जताने के कुछ दिन बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने देश का बचाव किया। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि जीडीपी को लेकर आरबीआई के पूर्वानुमान और महंगाई पर सरकारी आंकड़े काफी सटीक हैं, लेकिन सुधार की गुंजाइश हो सकती है। डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कहा कि महंगाई, फैक्ट्री उत्पादन आदि ज्यादातर मामलों में भारतीय व्यवस्थाएं ए या बी ग्रेड में आती हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ राष्ट्रीय लेखाओं में सी ग्रेड मिला है, और ऐसा…

Read More