भारतेन्दु हरिश्चन्द के जन्मदिनांक की पूर्व-संध्या मे ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज का राष्ट्रीय बौद्धिक परिसंवाद-आयोजन सम्पन्न

परम्परा से जुड़कर भी प्रगतिशीलता के कपाट खोलते दिखते हैँ, भारतेन्दु हरिश्चन्द ••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• प्रयागराज। ‘सर्जनपीठ’, प्रयागराज की ओर से भारतेन्दु हरिश्चन्द के जन्मदिनांक (९ सितम्बर) की पूर्व-संध्या मे एक राष्ट्रीय आन्तर्जालिक बौद्धिक परिसंवाद का आयोजन किया गया था, जिसमे कई राज्योँ के प्रबुद्धजन की सहभागिता रही। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल साहित्य शोध संस्थान, वाराणसी की डॉ० मुक्ता ने कहा– भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने समकालीन समाज की प्रवृत्ति, विसंगति और अन्तर्विरोध की पहचान कर अपने साहित्य के माध्यम से उनका परिष्कार करने की चेष्टा की। नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रकुमार…

Read More

यात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु 12 आईसीएफ कोचों के स्थान पर 24 आईसीएफ कोचों

यात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु 12 आईसीएफ कोचों के स्थान पर 24 आईसीएफ कोचों (22 साधारण श्रेणी + 2 एसएलआर/डी) के साथ ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 14102/14101 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से, गाड़ी संख्या 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14124 चित्रकूट धाम कर्वी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 08 सितंबर 2026 से, तथा गाड़ी संख्या 14123 माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 22441 चित्रकूट…

Read More

कानपुर गुड्स शेड एवं पनकीधाम से माल लदान में महत्वपूर्ण उपलब्धियां

 पहली बार कानपुर गुड्स शेड से 20 BCN वैगन मक्का लदान  पनकीधाम से बांग्लादेश के रोहनपुर के लिए 21 BCN में डिआयल केक का लदान  पनकी धाम से सिलचर के लिए 4 वैगन में चावल लदान प्रयागराज मंडल द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने, नए ग्राहकों को रेल परिवहन से जोड़ने तथा गुड्स शेड की उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

Read More

वरिष्ठ समाजसेविका एवं अधिवक्ता सुभाष राठी का निधन

अंतिम पायदान के लोगों की आवाज बनीं, 450 से अधिक दिव्यांग बेटियों का कराया विवाह प्रयागराज। अनाम स्नेह की संरक्षक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्रीमती सुभाष राठी का 6 सितंबर को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रयागराज के सामाजिक एवं अधिवक्ता संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह उनके पुत्र अधिवक्ता राहुल राठी पार्थिव शरीर लेकर प्रयागराज स्थित प्रीतम नगर आवास पहुंचे। उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास से लेकर रसूलाबाद घाट तक शुभचिंतकों,…

Read More

दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर वितरण हेतु कैम्प का किया जायेगा आयोजन

प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि समेकित शिक्षा के अन्तर्गत विशिष्ट आवश्यकता के दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरण/उपस्कर जैसे-हियरिंग एड, वैशाखी, छड़ी, डील चेयर, ट्राइसाइकिल, ब्रेल स्लेट, केन, कैलीपर व अन्य आवश्यक आधुनिक सहायक उपकरण/उपस्कर इत्यादि हेतु एलिम्को, कानपुर से सहयोग से मेजरमेन्ट/चिन्हॉकन कैम्प में संविलियन विद्यालय रामपुर ब्लॉक करछना में दिनांक 14.09.2026 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण एवं पंजीकरण किया जायेगा तथा दिनांक 23.11.2026 उपकरण/उपस्कर का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार दिनांक 15.09.2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय हथिगंहा ब्लॉक…

Read More

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में प्रयागराज का परचम, राष्ट्रीय सम्मान के साथ राज्य स्तर पर भी ऐतिहासिक सफलता।

वार्ड 31 ने राष्ट्रीय स्तर पर Category-2 में हासिल किया तीसरा स्थान, वार्ड 33 लवायन ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रयागराज का गौरव। “राष्ट्रीय मंच पर वार्ड 31 का सम्मान, राज्य में वार्ड 33 लवायन का प्रथम स्थान—स्वच्छ वायु के संकल्प से प्रयागराज ने देश और प्रदेश में लहराया परचम।” प्रयागराज, 7 सितम्बर 2026। पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम अब राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर दिखाई देने लगा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत…

Read More

डीएलएड बीटीसी स्पेशल बैक पेपर कराने एवं डेट शीट जारी कराने के लिए आज पीएनपी प्रयागराज में धरना प्रदर्शन

डीएलएड बीटीसी सेकंड एंड फोर्थ सेमेस्टर का स्पेशल बैक पेपर करने के लिए आज चौथी बार धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें पांच सदस्यीय टीम पीएनपी सचिव राजेंद्र प्रसाद से मुलाकात की गई जिसमें आश्वासन दिया गया था कि एक घंटे में डेट शीट जारी किया जाएगा डीएलएड बीटीसी अध्यक्ष विनोद पटेल का कहना है डेट शीट एक घंटे में जारी कर दिया गया और सारे प्रशिक्षुओं की जीत हुई और सभी साथी अपने अपने घर वापस लौट गये प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का पेपर 21 सितंबर से और द्वितीय और…

Read More

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में नई पहल

सिविल लाइंस में हुआ आयुर्वेदिक केंद्र का भव्य शुभारंभ प्रयागराज 07 सितंबर। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आज सिविल लाइंस, सुभाष चौराहा, एल-चिको रेस्टोरेंट के पीछे एक नए “IMC मेरा आयुर्वेदिक केंद्र” का भव्य शुभारंभ जॉइंट कमिश्नर प्रयागराज अच्छेलाल विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया साथ में केंद्र के प्रोप्राइटर डॉ. अजय शर्मा, एडवोकेट एवं कोहिनूर क्राउन प्रेसिडेंट स्टार उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में कंपनी से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट…

Read More

प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को RailOne ऐप के प्रति किया गया जागरूक

डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग को सरल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान आज दिनांक 05 सितम्बर, 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने तथा आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग को सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से RailOne ऐप जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को RailOne ऐप की उपयोगिता, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया तथा ऐप के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी…

Read More

प्रयागराज मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिली राइड-हेलिंग कियोस्क की सुविधा

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के उद्देश्य से मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर राइड-हेलिंग कियोस्क की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के लिए मेसर्स Roppen Transportation Services Pvt. Ltd. (Rapido) को 03 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध आवंटित किया गया है। जिसमें से इस सुविधा का प्रारम्भ प्रयागराज जंक्शन पर आज दिनांक 05 सितंबर 2026 से कर दी गयी है| यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राइड-हेलिंग कियोस्क निम्नलिखित स्टेशनों पर उपलब्ध कराए गए हैं— प्रयागराज…

Read More