यात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु 12 आईसीएफ कोचों के स्थान पर 24 आईसीएफ कोचों

यात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु 12 आईसीएफ कोचों के स्थान पर 24 आईसीएफ कोचों (22 साधारण श्रेणी + 2 एसएलआर/डी) के साथ ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 14102/14101 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से, गाड़ी संख्या 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14124 चित्रकूट धाम कर्वी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 08 सितंबर 2026 से, तथा गाड़ी संख्या 14123 माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 22441 चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस में 09 सितंबर 2026 से बढ़ाए गए डिब्बों के साथ संचालन शुरू किया जाएगा।
इसके साथ ही रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 22445 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से कानपुर सेंट्रल से अपने वर्तमान प्रस्थान समय शाम 17:45 बजे के स्थान पर 15 मिनट पूर्व यानी शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि आगे के स्टेशनों पर इसके समय में कोई बदलाव नहीं रहेगा।

Related posts

Leave a Comment