गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा व्यापारियों तथा औद्यौगिक प्रतिष्ठानों को दी जा रही उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे पर माल लदान में वृद्धि का क्रम जारी है। वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के माह अगस्त, 2026 तक कुल 1.789 मिलियन टन माल लदान हुआ, जिससे रू. 209.62 करोड़ की आय हुई तथा माह अगस्त, 2026 में कुल 0.377 मिलियन टन माल का लदान हुआ, जिससे रू. 44.05 करोड़ की आय हुई।
Read MoreDay: September 8, 2026
स्क्रैप निस्तारण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे को रू. 108 करोड़ से अधिक की आय
गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में निरन्तर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है। स्क्रैप निस्तारण से रेल राजस्व की प्राप्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों को नई गति मिली है। स्क्रैप निस्तारण के परिणामस्वरूप रेल परिसर तथा रेल लाइनों के किनारे पड़ी निराकृत सामग्रियों के निस्तारण से यह स्थल स्वच्छ एवं साफ-सुथरे हो रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष 2026- 27 के माह अगस्त, 2026 तक ‘मिशन ज़ीरो स्क्रैप‘ के तहत स्क्रैप निस्तारण से रू. 108.67…
Read Moreललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के तत्त्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के तत्त्वावधान में एन. ई. रेलवे हायर सेकेण्ड्री स्कूल, गोरखपुर में 07 सितम्बर, 2026 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के डॉ. उमेश मौर्या, डॉ. अनुपमा गुप्ता, डॉ. संजीव मिश्रा एवं डॉ. संजय कुमार तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गई तथा विद्यार्थियों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण…
Read More‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह‘ के समापन अवसर पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के बहिरंग प्रखण्ड में 07 सितम्बर, 2026 को ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह‘ के समापन अवसर पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मरीजों एवं उनके परिजनों तथा चिकित्सालय के कर्मचारियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, उचित खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ० नन्द किशोर प्रसाद एवं डॉ० यशांशु गुप्ता, डायटीशियन श्रीमती रीता सिंह सहित मरीज एवं उनके परिजनों तथा…
Read Moreस्लीपर के नीचे का बैलास्ट बैठ गया था जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर यमुना प्रसाद ने देखा और सूझ बुझ तथा तत्परता से ट्रैक को सुरक्षित एवं संरक्षित किया
गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रामगंगा–बमियाना रेल खंड में 06 एवं 07 सितम्बर,2026 के रात्रि में भारी वर्षा होने के कारण किमी संख्या 329/5-6 में 4–5 तक स्लीपर के नीचे का बैलास्ट बैठ गया था जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर यमुना प्रसाद ने देखा और सूझ बुझ तथा तत्परता से ट्रैक को सुरक्षित एवं संरक्षित किया। उसी समय कासगंज से दिल्ली इण्टरसिटी एक्सप्रेस जा रही थी, जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं…
Read Moreगुजैनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश
कानपुर-गुजैनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 5 से 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, ₹5,500 नकद और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है मामले की जानकारी डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता कर दी डीसीपी दक्षिण के अनुसार, पकड़े गए शातिर चोर की पहचान शिवम सोनकर उर्फ प्रिंसू के रूप में हुई है पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने अपने भाई…
Read More20 दिन बाद मलबे के बीच से निकली देवी मां की सुरक्षित मूर्ति आस्था और कौतूहल का केंद्र बनी
कानपुर-कोतवाली थाना क्षेत्र के इटावा बाजार में 18 अगस्त को हुए हादसे के 20 दिन बाद मलबे के बीच से निकली देवी मां की सुरक्षित मूर्ति आस्था और कौतूहल का केंद्र बनी हुई है तीन मंजिला मकान पूरी तरह ढहने के बावजूद करीब 6 फीट लंबी देवी मां की प्रतिमा को खरोंच तक नहीं आई खबर फैलते ही स्वरूप के दर्शन के लिए क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों और मकान मालिक बऊआ मिश्रा के अनुसार, मकान ढहने से ठीक पहले उन्हें सपने में देवी मां के…
Read Moreछात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप
कानपुर-रावतपुर क्षेत्र में बीबीए की छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है छात्रा का कहना है कि लगातार दबाव और भय के माहौल के चलते उसने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी मामले में उसने रावतपुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है छात्रा के मुताबिक, वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी उसके सामने रहने वाली एक युवती पर भी उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है छात्रा का आरोप है कि…
Read Moreसफाई कर्मचारियों के आवास आवंटन को लेकर नगर निगम में विरोध के सुर मुखर
कानपुर-शहर को गंदगी से मुक्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को धरातल पर साकार करने वाले सफाई कर्मचारियों के आवास आवंटन को लेकर नगर निगम में विरोध के सुर मुखर हो गए हैं संयुक्त सफाई कर्मचारी यूनियन ने नगर आयुक्त पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों के लिए दो-दो तथा संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए एक-एक बंगले के आवंटन की मांग की है यूनियन के अध्यक्ष सुनील सुमन ने नगर आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिन-रात शहर की सफाई…
Read Moreयात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु 12 आईसीएफ कोचों के स्थान पर 24 आईसीएफ कोचों
यात्रियों की सुविधा एवं सीट उपलब्धता हेतु 12 आईसीएफ कोचों के स्थान पर 24 आईसीएफ कोचों (22 साधारण श्रेणी + 2 एसएलआर/डी) के साथ ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 14102/14101 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से, गाड़ी संख्या 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 14124 चित्रकूट धाम कर्वी-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 08 सितंबर 2026 से, तथा गाड़ी संख्या 14123 माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 22441 चित्रकूट…
Read More