गुजैनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश

कानपुर-गुजैनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 5 से 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, ₹5,500 नकद और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है मामले की जानकारी डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता कर दी डीसीपी दक्षिण के अनुसार, पकड़े गए शातिर चोर की पहचान शिवम सोनकर उर्फ प्रिंसू के रूप में हुई है पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने अपने भाई सत्यम उर्फ प्रदुम के साथ मिलकर बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को एकता पार्क के पास से धर दबोचा पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की गई सोने की अंगूठियां, चेन, नथिया, मंगलसूत्र का लॉकेट और चांदी की पायल बरामद की हैं आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार भाई की तलाश जारी है सराहनीय कार्य करने वाली गुजैनी थाना पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए डीसीपी दक्षिण ने थाना प्रभारी राजन शर्मा और उनकी टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment