स्लीपर के नीचे का बैलास्ट बैठ गया था जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर यमुना प्रसाद ने देखा और सूझ बुझ तथा तत्परता से ट्रैक को सुरक्षित एवं संरक्षित किया

गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रामगंगा–बमियाना रेल खंड में 06 एवं 07 सितम्बर,2026 के रात्रि में भारी वर्षा होने के कारण किमी संख्या 329/5-6 में 4–5 तक स्लीपर के नीचे का बैलास्ट बैठ गया था जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर यमुना प्रसाद ने देखा और सूझ बुझ तथा तत्परता से ट्रैक को सुरक्षित एवं संरक्षित किया। उसी समय कासगंज से दिल्ली इण्टरसिटी एक्सप्रेस जा रही थी, जिसे पेट्रोलिंग ड्यूटी पर कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर यमुना प्रसाद ने सुरक्षित पास कराया जिससे एक संभावित दुर्घटना को टाला गया। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने ट्रैक मैन्टेनर श्री मोहनलाल एवं प्रशिक्षु श्री ट्रैक मैन्टेनर यमुना प्रसाद की सूझ-बुझ तथा तत्परता की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित करने की घोषणा की।

Related posts

Leave a Comment