ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के तत्त्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के तत्त्वावधान में एन.
ई. रेलवे हायर सेकेण्ड्री स्कूल, गोरखपुर में 07 सितम्बर, 2026 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें
छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के डॉ. उमेश मौर्या, डॉ. अनुपमा गुप्ता,
डॉ. संजीव मिश्रा एवं डॉ. संजय कुमार तथा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विद्यार्थियों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गई
तथा विद्यार्थियों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करना तथा किसी भी संभावित
स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीर जी श्रीवास्तव ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त
किया।

Related posts

Leave a Comment