गोरखपुर, 07 सितम्बर, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में निरन्तर उल्लेखनीय
प्रदर्शन कर रहा है। स्क्रैप निस्तारण से रेल राजस्व की प्राप्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेल प्रशासन
द्वारा किये जा रहे प्रयासों को नई गति मिली है। स्क्रैप निस्तारण के परिणामस्वरूप रेल परिसर तथा रेल लाइनों के
किनारे पड़ी निराकृत सामग्रियों के निस्तारण से यह स्थल स्वच्छ एवं साफ-सुथरे हो रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष 2026-
27 के माह अगस्त, 2026 तक ‘मिशन ज़ीरो स्क्रैप‘ के तहत स्क्रैप निस्तारण से रू. 108.67 करोड़ के रेल राजस्व की
प्राप्ति हुई तथा माह अगस्त, 2026 में स्क्रैप निस्तारण से रू. 24.16 करोड़ की आय हुई।
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेल परिसरों और रेल पटरियों के
किनारे पड़े हुये अवांछित एवं निष्प्रयोज्य सामग्रियों तथा परित्यक्त इमारतों एवं आवासों की पहचान कर उनका
निस्तारण किया गया है, जिससे रेल राजस्व प्राप्त होने के साथ ही रेल परिसर तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने में
भी सफलता मिली है।
स्क्रैप निस्तारण के फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे को रू. 108 करोड़ से अधिक की आय