छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप

कानपुर-रावतपुर क्षेत्र में बीबीए की छात्रा ने हाफिज पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है छात्रा का कहना है कि लगातार दबाव और भय के माहौल के चलते उसने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी मामले में उसने रावतपुर थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है छात्रा के मुताबिक, वह ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी उसके सामने रहने वाली एक युवती पर भी उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है छात्रा का आरोप है कि युवती और हाफिज ने उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला विरोध करने पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी गई छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों ने उसके पीछे कुछ लोगों को लगा रखा है इससे वह इतनी भयभीत हुई कि पढ़ाई छोड़नी पड़ी थाने में मौजूद एक दरोगा पर भी उसने शिकायत के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस का कहना है कि छात्रा की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है आरोपों की जांच की जा रही है जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

Related posts

Leave a Comment