एफएलएन प्रशिक्षण: बच्चों की मजबूत नींव, उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम.

बीआरसी उरुवा में एफएलएन प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच संपन्न। प्रशिक्षण में उरुवा ब्लॉक के कुल 430 शिक्षक व शिक्षामित्रों ने लिया प्रशिक्षण।■ मेजा, प्रयागराज: बीआरसी उरुवा के सभागार में एफएलएन तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित भाषा एवं गणित विषय का पांच दिवसीय ” फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी ” प्रशिक्षण का पांचवा व अंतिम बैच का समापन कल शनिवार 12 सितंबर 2026 को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से,शिक्षकों के लिए बुनियादी…

Read More

व्यापारियों की पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

डीसीपी सिटी सागर जैन ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर जिला व्यापार बंधु समिति के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में व्यापारियों की पुलिस संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी नगर सागर जैन ने भारी पुलिस अमले के साथ की।जिलाधिकारी के निर्देश पर व्यापारियों की पुलिस से संबंधित समस्याओं के लिए अलग से बैठक आयोजित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। बैठक की उपयोगिता को देखते हुए इसे प्रत्येक…

Read More

बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरित किए जाने तथा उसके सेवन से बच्चों के बीमार होने संबंधी भ्रामक एवं मिथ्या सूचना प्रसारित–मुख्य चिकित्साधिकारी

कानपुर-मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने बताया कि कतिपय समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों द्वारा बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरित किए जाने तथा उसके सेवन से बच्चों के बीमार होने संबंधी भ्रामक एवं मिथ्या सूचना प्रसारित की जा रही है, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा 09 सितंबर 2026 को उपलब्ध कराई गई तथ्यात्मक आख्या एवं विभागीय अभिलेखों की जांच में प्रसारित सूचना की पुष्टि नहीं हुई है चिकित्सा अधीक्षक की आख्या के…

Read More

रायबरेली में दिशा की बैठक से पहले सियासी संग्राम

प्लाकार्ड लेकर सड़क पर उतरे सपा विधायक, बोले—स्कूल बंद, फर्जी मुकदमे और जमीनों पर कब्जे; फिर किस विकास की समीक्षा? राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने बैठक स्थल के बाहर जताया विरोध, सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल रायबरेली। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए दिशा की बैठक शुरू होने से पहले ही सियासी पारा चढ़ गया। बैठक स्थल के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायक प्लाकार्ड लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने सरकार और प्रशासन पर जिले की…

Read More

लवे सुरक्षा और अपराध रोकथाम अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को एक बड़ी सफलता

कानपुर-रेलवे सुरक्षा और अपराध रोकथाम अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है कानपुर सेंट्रल पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है पुलिस उपाधीक्षक कानपुर शेषमणि उपाध्याय के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह व पोस्ट प्रभारी जीएमसी गोविंदपुरी सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने 09 सितम्बर 2026 को समय करीब 01:30 बजे गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 (हावड़ा एंड) के पास से दोनों अभियुक्तों…

Read More

प्रयागराज मंडल के टिकट काउंटरों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा

 अगस्त 2026 में UTS काउंटरों पर डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी बढ़कर 17.23 प्रतिशत प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों को सुविधाजनक, त्वरित एवं कैशलेस टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टिकट काउंटरों पर डिजिटल भुगतान को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप मंडल के UTS (अनारक्षित टिकट प्रणाली) काउंटरों पर डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है। प्रयागराज मंडल में अप्रैल 2026 में टिकट काउंटरों पर डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी 12.27 प्रतिशत थी, जो मई में बढ़कर 12.86 प्रतिशत, जून में 14.36 प्रतिशत, जुलाई…

Read More

श्रीकृष्ण छठी पर भंडारे का आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कानपुर। फेथफुलगंज कैंट स्थित बाबा ओंकारेश्वर मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण की छठी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद में कढ़ी-चावल और रसगुल्ला वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।आयोजकों और सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के…

Read More

हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई

कानपुर। फतेहपुर से बैंक की केवाईसी कराकर कानपुर लौट रहे दो दोस्तों को शराब पीकर बाइक चलाना और तेज रफ्तार में स्टंट करना भारी पड़ गया। मंगलवार शाम रामादेवी-नौबस्ता फ्लाईओवर पर कोयलानगर के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक का हैंडल ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मृतक के साले ने मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को दी।मृतक की पहचान रतनलाल नगर की कच्ची…

Read More

पूर्व विधायक अशोक सिंह का डलमऊ क्षेत्र में लगातार भ्रमण, सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ रही सक्रियता

डलमऊ/रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक सिंह इन दिनों क्षेत्र में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। डलमऊ ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और स्थानीय आयोजनों में पहुंचकर वह लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके लगातार क्षेत्र भ्रमण से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं। पूर्व विधायक अशोक सिंह विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी…

Read More

मिशन रफ़्तार: दिल्ली-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) आज भारत के रेल इतिहास में एक युगांतरकारी मील के पत्थर की घोषणा कर रहा है, जो राष्ट्र-निर्माण की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। माननीय प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘गति शक्ति’ के विजन को साकार करते हुए, ‘मिशन रफ़्तार’ के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी सफलता प्राप्त की है। आगरा मंडल के 132/2x25kV छाता ट्रैक्शन सब-स्टेशन (TSS) को 07 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक ‘फॉरवर्ड चार्जिंग’ के साथ सक्रिय कर दिया गया है। यह केवल एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि…

Read More