अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी

 जनवरी 2026 से 31 अगस्त 2026 तक 1070 लोग गिरफ्तार  अनाधिकृत रूप से ट्रेसपासिंग वालों से वसूला जा रहा ₹500 जुर्माना प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा तथा ट्रेनों के सुचारू एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक को अनधिकृत रूप से पार करने (ट्रेसपासिंग) वालों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक पार करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिमपूर्ण है।…

Read More

झांसी वर्कशॉप ने कोच के लिए तैयार किए ज़्यादा क्षमता वाले डस्टबिन कचरा रखने की क्षमता में 20 गुना वृद्धि

रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा, कोच केबिन में स्वच्छता तथा रेल पटरियों को स्वच्छ रखने की दिशा में वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। झांसी कारखाने ने एलएचबी कोचों के लिए उच्च क्षमता वाली संशोधित कचरा निपटान प्रणाली का सफल प्रोटोटाइप तैयार किया है। पारंपरिक व्यवस्था की सीमा और नवाचार की आवश्यकता वर्तमान में एलएचबी कोचों में केबिन स्तर पर केवल दो डस्टबिन उपलब्ध होते हैं, जिनकी कुल क्षमता लगभग 15-20 लीटर ही होती है। लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान कचरा अधिक…

Read More

जलप्लावन, जल निकासी एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर गणेश केसरवानी ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

प्रयागराज, 03 सितंबर 2026। नगर निगम के जोन-01 खुल्दाबाद एवं जोन-03 सिविल लाइंस क्षेत्र में जलप्लावन, जल निकासी, सीवर-नाला, साफ-सफाई एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत नगरीय सुविधाओं की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर गणेश केसरवानी ने द फोर सीजन गेस्ट हाउस में जोनल अधिकारियों, मा० पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में महापौर ने जोन-01 एवं जोन-03 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में जल निकासी, जलप्लावन, सीवर एवं नाला सफाई, कूड़ा उठान, साफ-सफाई तथा…

Read More

पतंजलि ऋषिकुल में हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं कक्षा- 1 के वार्षिकोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन ।

पतंजलि ऋषिकुल में हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं कक्षा- 1 के वार्षिकोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन । पतंजलि ऋषिकुल में 3 सितंबर 2026 को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं कक्षा -१ का वार्षिकोत्सव मनाया गया । संपूर्ण विद्यालय प्रांगण में भक्ति, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला ।हर तरफ एक अलौकिक दिव्यता और सकारात्मकता की आभा का एहसास हो रहा था ।विद्यालय परिसर के मंदिर क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण के जीवन की झलकियां दर्शाती झांकियों एवं साज सज्जा में…

Read More

चित्रकूट–राजापुर–प्रयागराज 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर ₹3,820.96 करोड़ की लागत से 49.655 किमी लंबाई में विकसित किया जाएगा-मंडलायुक्त

प्रयागराज। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में एनएचएआई की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के संबंध में मंडल स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री ऋषि राज, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई श्री एस के सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम, चित्रकूट से राजापुर होते हुए प्रयागराज तक 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग के निर्माण पर चर्चा की गई। ₹3,820.96 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से चित्रकूट-राजापुर-प्रयागराज क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने के साथ यातायात का बेहतर वितरण सुनिश्चित होगा। यह मार्ग…

Read More

पुरानी नियमावली व पुराने पैटर्न की बहाली को लेकर युवा मंच का अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन भी जारी

प्रयागराज। पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल कर टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस, प्रयागराज में चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा टीजीटी शिक्षक भर्ती में अचानक सामान्य अध्ययन एवं TET की पात्रता को शामिल किए जाने से बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।…

Read More

ऑपरेशन डिग्निटी के तहत प्रयागराज जंक्शन पर मिली महिला को परिजनों को सुरक्षित किया गया सुपुर्द

प्रयागराज मंडल के रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज द्वारा ऑपरेशन डिग्निटी के तहत एक महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। दिनांक 24 अगस्त 2026 को रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक/प्रयागराज को सूचना प्राप्त हुई कि मध्य प्रदेश निवासी एक महिला अपने घर से बिना बताए निकल गई हैं और इस समय प्रयागराज जंक्शन पर मौजूद हैं। सूचना प्राप्त होने पर रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज के कांस्टेबल बेलाल अहमद एवं महिला कांस्टेबल उमा देवी द्वारा तत्काल महिला की तलाश की गई। महिला को लगभग 12:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर सुरक्षित पाया…

Read More

जिलाधिकारी की प्रेरणा से प्राथमिक विद्यालय खरहरा में आयोजित हुआ ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम

बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कर दिया सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक सरोकार का संदेश रायबरेली-25 अगस्त 2026, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के साथ विशेष अवसरों की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खण्ड शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय खरहरा में मंगलवार को ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार द्वारा अपने…

Read More

अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर भड़का आक्रोश, बाबूरिहा गांव में ग्रामीणों ने मांगी सख्त कार्रवाई

रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना ग्राम पंचायत अंतर्गत बाबूरिहा गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोते जाने की घटना ने ग्रामीणों और बाबा साहब के अनुयायियों को आक्रोशित कर दिया। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग तेज हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात अराजक तत्वों ने कीचड़ पोत दिया। प्रतिमा के साथ इस प्रकार की हरकत…

Read More

‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ पोस्टर मामले में सपा नेता गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रायबरेली दौरे से कुछ घंटे पहले शहर में लगाए गए ‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ पोस्टरों को लेकर सियासत गरमा गई। मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर के कई स्थानों पर ‘मुख्यमंत्री वापस जाओ’ लिखे पोस्टर चस्पा किए गए थे। इसके साथ ही सड़कों पर पर्चे भी बिखरे मिले थे। पोस्टरों और पर्चों के सामने आने…

Read More