अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन और तुर्की का हवाला देते हुए पाकिस्तान अपनी शक्ति का प्रदर्शन लगातार कर रहा था। लेकिन इसी बीच तुर्की से ये बर्दाश्त नहीं हुआ कि पाकिस्तान उसके नाम पर सबसे बड़ा झूठ पूरी दुनिया को पड़ोस रहा है। पाकिस्तान का दावा था कि तुर्की के चार 130 सी हरक्युलस कराची और इस्लामाबाद में उतरे हैं। ये खबर जैसे ही पूरी दुनिया में फैली, वैसे ही तुर्की जवाब के लिए सामने आ गया। तुर्की ने…

Read More

कश्मीर हमले में हुई NATO की एंट्री, अपना सबसे खूंखार रॉकेट भारत भेज दिया

भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच एक और सामरिक फायदा भारत को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मायनों में तिरस्कार ही प्राप्त हो रही है। स्वीडन से आई 84 एंटी आर्मर सिस्टम की डिलीवरी ने हमारी स्ट्राइक क्षमता को चार चांद लगा दिए हैं। स्वीडन की डिफेंस कंपनी साब ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उसने अपने एडवांस एटी4 एंटी आर्मर सिस्टम की पहली खेप भारतीय सशस्त्र बलों को डिलीवर कर दिया है। सैब इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मैट्स पाल्मबर्ग ने कहा कि हमें भारतीय…

Read More

खौफजदा शहबाज की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

उरी, पठानकोट, पुलवामा, पहलगाम भारत ने बहुत सब्र दिखा लिया। देश का बहुत खून भी बह गया। लेकिन अब देश गुस्से में है। गुस्सा होना लाजिमी भी है। भारत ने शांति दूत बनकर और शांति का पाठ पढ़ाकर आजतक दुनिया को खुशियां तो बहुत दी। लेकिन किस कीमत पर? अपना ही खून बहाकर। भारत के पड़ोसी को भी शायद ये लगा कि भारत पर वो कितने भी हमले कर सकता है। लेकिन एक हद के पार भारत कभी नहीं जाएगा। भारत कभी उस हद तक नहीं जाएगा कि पाकिस्तान दोबारा…

Read More

Canada में अपनी सीट भी हारने के बाद कैमरे के सामने रो पड़े खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह

खालिस्तान आंदोलन के मुखर समर्थक न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के इंडो-कैनेडियन नेता जगमीत सिंह को  कनाडा चुनावों के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया में बर्नबी सेंट्रल से अपनी सीट हारने के बाद कैमरे पर रोते हुए देखा गया। उन्होंने घोषणा की कि अंतरिम नेता की नियुक्ति होने पर वह पार्टी नेता के पद से हट जाएंगे। यह हार जगमीत सिंह के लिए एक नाटकीय गिरावट थी, जिन्होंने 2017 में निर्णायक जीत हासिल कर एनडीपी नेता बने थे। बर्नबी में अपने अभियान मुख्यालय में जगमीत सिंह ने अपने समर्थकों को संबोधित किया, अपने…

Read More

पहलगाम गुस्से से भड़के भारतीय ने तोड़ी पाकिस्तान उच्चायोग की खिड़की

भारतीय मूल के एक व्यक्ति अंकित लव को लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ब्रिटिश राजधानी में पाकिस्तान के उच्चायोग की खिड़कियों को तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया। कथित घटना शुक्रवार को भारतीय प्रवासियों द्वारा पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने किए गए उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद हुई। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद, सैकड़ों भारतीय और भारतीय मूल के प्रदर्शनकारी उच्चायोग के बाहर एकत्र हुए। बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने निर्दोष लोगों की मौत पर दुख व्यक्त…

Read More

भयंकर खौफ में पाकिस्तान, Air Strike से बचने के लिए खोज लाया उपाय!

भारत के हमले के डर से पाकिस्तानी सेना इस वक्त बड़ी तैयारियों में जुटी हुई है। पाकिस्तानी सेना फॉरवर्ड पोस्ट पर न सिर्फ हथियारों की तैनाती कर रही है। बल्कि पाकिस्तानी सैनिकों को भी लगातार बॉर्डर की तरफ भेज रही है। इस बीच एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। खबर मिल रही है कि पाकिस्तानी बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने इस समय अपने रडार सिस्टम को भी आगे की तरफ लोकेट कर दिया है। पाकिस्तानी सेना किसी भी भारतीय हमले का पता लगाने के लिए सियालकोट सेक्टर में…

Read More

ईरानी बंदरगाह पर मिसाइल ईंधन की खेप से जुड़े भीषण विस्फोट में 14 लोगों की मौत, 750 घायल

दक्षिणी ईरान के एक बंदरगाह पर मिसाइल प्रणोदक बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक घटक की खेप से कथित तौर पर जुड़े भीषण विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 750 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक विस्फोट के कुछ घंटों बाद हेलीकॉप्टर आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार करते नजर आए। शाहिद राजाई बंदरगाह पर यह विस्फोट ऐसे समय हुआ जब ईरान और अमेरिका ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए ओमान में शनिवार को मुलाकात…

Read More

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित की

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को एक शोक सभा का आयोजन किया। इस हमले में एक नेपाली नागरिक सहित 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। भारतीय दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक शोक सभा में नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा, वित्त मंत्री विष्णु पौडेल, पूर्व विदेश मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता एन पी सऊद, वरिष्ठ मधेसी नेता महंत ठाकुर सहित अन्य प्रमुख नेता और भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित…

Read More

Vancouver में लापु लापु फेस्टिवल में कार ने भीड़ को टक्कर मारी, कई लोगों की मौत, कई घायल

कनाडा के वैंकूवर शहर में लापु लापु फिलिपिनो फेस्टिवल के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शनिवार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक कार ने रोड फेस्टिवल में शामिल लोगों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।   वैंकूवर पुलिस ने बताया, ‘आज रात 8 बजे के बाद ई. 41वें एवेन्यू और फ्रेजर में एक सड़क उत्सव में एक ड्राइवर द्वारा भीड़ को कुचलने के बाद कई लोगों की मौत हो…

Read More

Pakistan ने भारत पर झेलम का पानी छोड़ने का आरोप लगाया, POK में बाढ़ की चेतावनी के बाद दहशत

भारत पर उसे बिना बताए झेलम नदी में अचानक पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को बिना बताए झेलम नदी में पानी छोड़ दिया, जिससे नदी के किनारे रहने वाले निवासियों में दहशत फैल गई है। दुनिया न्यूज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि देखी गई। पाकिस्तानी मीडिया और स्थानीय प्रशासन ने इसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने झेलम नदी के तट…

Read More