17 और 18 जनवरी को होगी UP लोक सेवा आयोग की एलटी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा-2025 के चार विषयों के प्रवेशपत्र गुरुवार को जारी कर दिए गए। सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा 17 और 18 जनवरी को दो सत्रों में प्रदेश के 26 जनपदों में कराई जाएगी।

प्रयागराज में नहीं बनाए गए केंद्र

प्रयागराज में केंद्र नहीं बनाए गए हैं। परीक्षा दोनों दिन प्रथम सत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और द्वितीय सत्र में दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होगी। 17 जनवरी को प्रथम सत्र में सामाजिक विज्ञान व द्वितीय सत्र में जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। 18 जनवरी को प्रथम सत्र में अंग्रेजी तथा द्वितीय सत्र में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा कराई जाएगी।

अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के 7,385 पदों के अलावा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में दृष्टिबाधित, मूक बधिर या शारीरिक रूप से अक्षम के रिक्त 81 पदों पर भर्ती होनी है। एलटी ग्रेड के लिए 7466 पदों के सापेक्ष रिकार्ड 12.36 लाख आवेदन आए थे।

Related posts

Leave a Comment