किसानों के मसीहा और महान समाज सुधारक थे सर छोटूराम -चंद्रभूषण सिंह यादव

सर छोटूराम भारतीय स्वतंत्रता पूर्व काल के एक महान राजनेता, दूरदर्शी विचारक और किसानों के सच्चे हितैषी थे,उक्त बातें रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर सर छोटूराम के जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित जंयती कार्यक्रण में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि उत्तर भारत में ‘दीनबंधु’ और ‘रहबर-ए-आज़म’ के नाम से जाने जाने वाले सर छोटूराम का संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और विशेष रूप से ग्रामीण किसान वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा।पंजाब की यूनियनिस्ट पार्टी…

Read More

देशभर में राजस्थान जैसी एक समान हो पत्रकार अधिमान्यता नीति : डॉ. भगवान प्रसाद

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन रीवा में संपन्न पत्रकारों की अधिमान्यता के लिए देशभर में राजस्थान सरकार की तर्ज पर एक समान नीति लागू होनी चाहिए। साथ ही केन्द्र सरकार को पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून भी पूरे देश में एक रूप से बनाना चाहिए। यह बात भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने होटल नंद विलास रीवा के सभागार में आयोजित महासंघ के एक दिवसीय जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कही। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि जब समाचार…

Read More

देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न

लाखों दीप मालिकाओ की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र प्रयागराज 24 नवंबर। जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगम नोज सहित अन्य घाट लाखों दीप मालिकाओं की अद्भुत छटा से जगमग हुए। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सभी माननीय अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम…

Read More

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन को बदनाम करने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी मंहत जगतार मुनि

करौली शंकर द्वारा श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन छोड़ने के पश्चात की जा रही बयानबाजी पर अखाड़े ने जताई आपत्ति श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण मुट्ठी गंज प्रयागराज के द्वारा कानपुर के करौली शंकर के द्वारा श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण को छोड़कर जाने को लेकर विवादित बयान दिए जाने पर प्रेसवार्ता आयोजित किया प्रेस वार्ता करते हुए अखाडे के सचिव मंहत जगतार मुनि ने कहा कि जब करौली शंकर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने के लिए आए उसी समय सभी पंच अखाड़े की ब्रांच श्री नव दुर्गा मंदिर…

Read More

श्री गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर कीर्तन दरबार एवं लंगर का आयोजन

श्री गुरू नानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव आज श्री गुरू सिंह सभा के तत्वावधान में गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा खुल्दाबाद में मनाया गया। इस समारोह में विभिन्न प्रान्तों से आये सन्त्तों ने भजन-कीर्तन एवं गुरबाणी का पाठ किया तथा भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। गुरूद्वारा साहिब में 24 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार को सुबह 09:30 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति हुई तत्पश्चात् गुरूद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार हुआ। 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक कार्यक्रम चलता रहा। इस…

Read More

स्पेलियर तकनीक से खेती करने पर बढ़ेगा अमरुद फसल का उत्पादन- डॉ शैलेंद्र सिंह

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में मुख्यमंत्री राज्य और औद्यानिक विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रसार निदेशालय शुआटस नैनी प्रयागराज के द्वारा बताया गया कि परंपरागत विधि की तुलना में यदि अमरूद के पौधों को दो से तीन मीटर की दूरी पर कतर में रोपित करने तथा एक स्थाई स्ट्रक्चर (ढांचा) तैयार कर उसे पर अमरूद के पौधों को चढ़कर उत्पादन लिया जाए तो गुणवत्ता युक्त उत्पादन पुरानी फसल की तुलना में अधिक प्राप्त होगा…

Read More

संजय आर्या एकेडमी की जीत में अबीर बने हीरो

प्रयागराज। नेहरू पार्क स्थित संजय आर्या क्रिकेट एकेडमी में खेले गए अंडर-12 मैच में संजय आर्या एकेडमी ने आरव इलेवन को 4 विकेट से शिकस्त दी। 35-35 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरव इलेवन की टीम अबीर श्रीवास्तव की घातक गेंदबाजी के आगे मात्र 82 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तान आरव श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 13, शिवांशु ने 12 और विराज ने 8 रन बनाए। संजय आर्या एकेडमी की ओर से अबीर श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 13…

Read More

पांच दिवसीय 37 वें राष्ट्रीय रामायण मेले का पांचवां दिन श्रीराम कथा, संतों के आशीर्वचन एवं धार्मिक विमर्श के नाम रहा

भगवान श्रीराम की पावन स्मृतियों एवं निषादराज गुह की मित्रता से गौरवान्वित श्रृंगवेरपुर धाम की पवित्र धरती पर आयोजित पांच दिवसीय 37वें राष्ट्रीय रामायण मेले का पांचवां एवं अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और संत-महात्माओं के दिव्य सान्निध्य में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दंडी स्वामी श्री विनोदानंद सरस्वती जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा के साथ हुआ। महाराज श्री ने अपनी अमृतमयी वाणी से भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनके मर्यादित जीवन, त्याग, प्रेम, समर्पण और निषादराज गुह के साथ उनकी…

Read More

प्रकाश पर्व पर NDA परिवार में लौटा SAD, PM Modi बोले- पंजाब और पंजाबियों का हित सर्वोपरि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी का स्वागत किया। उन्होंने BJP-SAD गठबंधन को एक स्वाभाविक साझेदारी बताया, जो पंजाब और वहां के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देगी। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने अकाली दल के NDA में फिर से शामिल होने पर खुशी जताई, खासकर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर। प्रधानमंत्री ने कहा, “पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सबसे ऊपर रखना! मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली…

Read More

Punjab में Akali Dal और BJP का छह साल बाद फिर गठबंधन, ढिल्लों ने बताया ऐतिहासिक

भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ मंगलवार को फिर से हुए गठबंधन को राज्य के भविष्य, उसकी शांति तथा समृद्धि के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। भाजपा और शिअद ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की मंगलवार को घोषणा की। इस तरह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो सबसे पुराने सहयोगी दल छह साल बाद फिर एक साथ आ गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में गठबंधन की घोषणा…

Read More