प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026=2027 पर प्रेस वार्ता की उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की स्पष्ट दृष्टि से प्रेरित है जिसमें सुविधा के स्थान पर निर्णय शब्द आडंबर के स्थान पर सुधार तथा लोकलुभावन के स्थान पर जन कल्याण को प्रधानता दी गई है।आत्मनिर्भरता को ध्रुव तारा मानते हुए यह बजट संरचनात्मक सुधारों राजकोषीय संयम और सतत लोक निवेश पर केंद्रित है यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक शासकीय पहल का प्रत्यक्ष लाभ नागरिकों तक रोजगार सृजन,कृषि उत्पादकता परिवारों को क्रय शक्ति और सार्वभौमिक सेवाओं के रूप में पहुंचे। विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद 2026 से प्रेरित यह एक विशिष्ट युवा शक्ति प्रेरित बजट है भाजपा जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं से एसआईआर पर चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जैसे बिना बंदूक और गोली के सिपाही जंग नहीं लड़ सकता उसी तरह बिना वोटर के किसी पार्टी की सरकार नहीं बन सकती शुद्ध मतदाता सूची से बिहार में चुनाव हुआ भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनी ममता बनर्जी की बौखलाहट बता रही है कि बंगाल में भी फर्जी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कट गया और वहां भी मतदाता सूची शुद्ध हो गई है और आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधायक दीपक पटेल ने विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी महानगर राजेश केसरवानी, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा,रवि केसरवानी, अरुण मिश्रा पिंटू नेता,संजय तिवारी, देवेन्द्र गिरी, आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय बजट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की प्रेस वार्ता