जनपद प्रयागराज में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती।

विभिन्न विद्यालयों में होगी भर्ती।
किसी भी विद्यालय के बच्चे किसी भी विद्यालय में आ सकते हैं।
यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा।

विभिन्न विद्यालयों में तिथिवार लगेगा शिविर।

विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री पी एन सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में प्रयागराज जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया हैं ।
(1) सीताराम सिंह इंटर कॉलेज बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज में 12 तथा 13 जनवरी 2026को,
(2) पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज भूपतपुर साहसो प्रयागराज में 16 व 17 जनवरी 2026को
(3) केवीएम इंटर कॉलेज कमला नगर प्रयागराज में 19 व20 जनवरी 2026 को
(4) नेशनल इंटर कॉलेज हैंडिया प्रयागराज में 21 व 22 जनवरी2026
(5) आर पी रस्तोगी इंटर कॉलेज मलाक हर हर सहसो प्रयागराज में 24 व 27 जनवरी को
(6) सरस्वती परमानंद सिंह इंटर कॉलेज कौड़िहार प्रयागराज में 28 व 29 जनवरी को
(7) श्री रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी प्रयागराज में 04व 05 फरवरी 2026 को
(8) मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना प्रयागराज में 06व 07 फरवरी
को
(9) ब्रिज मंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर करछना प्रयागराज में 08 व09 फरवरी को
(10) श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा प्रयागराज में 10व 11 फरवरी को
(11) श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसारा प्रयागराज में 12व 13 फरवरी 2026को
(12) रामानुज इंटर कॉलेज कोहडार मेजा प्रयागराज मे 6व 7 मार्च को
(13) सत्यनारायण इंटर कॉलेज उरुवा मेजा प्रयागराज में 09व 11 मार्च को
(14) राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा मेजा प्रयागराज में 13 व 14 को
(15) राजा कमल सिंह इंटर कॉलेज शंकरगढ़ प्रयागराज में 16 व 17 मार्च 20026 को
(प्रत्येक विद्यालय में 02 दिन का भर्ती शिविर किया जाएगा।)

डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व भर्ती अधिकारी वि के सिंह गौतम ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 18 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 18 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विभिन्न विद्यालय में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान 60बर्ष तक स्थाई पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इन्सुरेंस की सुविधा मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment