वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के दृष्टिगत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देशवासियों से की गयी अपील के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में बुलियन/सर्राफा एसोसिएशन के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा की गयी बुलियन/सोना एक वर्ष तक न खरीदने की अपील में निहित मंशा के दृष्टिगत विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु व्यापारी बंधुओं से अपील की गयी। इस चुनौती को एक अवसर के रूप में लेते हुये विदेशी सोने पर निर्भरता कम करने का आह्वान करते हुये रिसाइकलिंग और घरेलू एक्सचेंज योजनाओं को अपनाने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित समस्त व्यापारियों द्वारा मा० प्रधानमंत्री जी के आह्वान को न केवल अपनाने पर सहमति व्यक्त की गयी वरन इसको समाज के प्रत्येक स्तर तक प्रसारित करने का भी आश्वासन दिया गया। बैठक में छोटे-छोटे व्यापारियों की आजीविका पर ध्यान दिये जाने की ओर व्यापारियों द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया और यह सुझाव रखा गया कि उक्त प्रक्रिया को इस प्रकार स्वेच्छा से अपनाया जाए जिससे कि छोटे-छोटे व्यापारी/कारीगरों पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े।
बैठक में ज्वेलर्स एवं सर्राफा एसोसिएशन की ओर से श्री संजय वर्मा, श्री दिनेश सिंह, श्री अनूप वर्मा सहित सर्राफा एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारीगण तथा सदस्य व्यापारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, एसीपी कोतवाली श्री रवि गुप्ता एवं राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री अच्छे लाल विश्वकर्मा-ज्वाइण्ट कमिश्नर, श्री नरेन्द्र कुमार ज्वाइण्ट कमिश्नर, श्री अतुल पोरवार ज्वाइण्ट कमिश्नर, श्री प्रबल कुमार ज्वाइण्ट कमिश्नर सहित कई डिप्टी कमिश्नर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।