क्या Kylie Jenner और Timothée Chalamet बनने वाले हैं पेरेंट्स?

हॉलीवुड स्टार काइली जेनर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं। खबरों की मानें तो यह पूरा हंगामा तब शुरू हुआ जब काइली ने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर एक्टर टिमोथी चालमेट के एक टिकटॉक वीडियो पर मजाकिया अंदाज में ‘Daddy’ कमेंट कर दिया।

 

इसके बाद, 21 मई 2026 को एक एक्स यूजर ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर फैल गया। जब लोगों ने पूछा कि क्या यह कमेंट असली है, तो दावा किया गया कि यह स्क्रीनशॉट ‘पेज सिक्स’ के एक वीडियो से लिया गया है। हालांकि इस कमेंट की सच्चाई का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन इसने इंटरनेट पर प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा जरूर दे दी है।

प्रेग्नेंसी की खबरों में कितनी है सच्चाई?

अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो आपको बता दें कि अभी तक ऐसे कोई भी आधिकारिक सबूत या रिपोर्ट्स सामने नहीं आई हैं जो यह साफ करें कि काइली कॉस्मेटिक्स की फाउंडर काइली जेनर और टिमोथी चालमेट जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। यह पूरी खबर महज एक अफवाह है और खुद इन दोनों सेलेब्रिटीज ने भी इस पर कोई बयान या पुष्टि नहीं की है।

यह पहली बार नहीं है जब काइली जेनर और टिमोथी चालमेट के रिश्ते को लेकर इस तरह की बातें सामने आई हों। इससे पहले भी दोनों के ब्रेकअप और प्रेग्नेंसी की झूठी खबरें कई बार उड़ चुकी हैं।

अफवाहों के बीच साथ नजर आया यह कपल

हाल ही में दोनों को हॉलीवुड एक्टर जैकब एलोर्डी और काइली की बहन केंडल जेनर के साथ एक डबल डेट पर बेहद खुश देखा गया था, जिससे साफ है कि दोनों के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है।

Related posts

Leave a Comment