Mahhi Vij ने अपने Hit Show को बीच में ही कहा अलविदा, 9 साल बाद TV पर की थी वापसी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों सीरियल ‘सहर होने को है’ में ‘कौसर’ का दमदार किरदार निभा रही थीं। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि वह जल्द ही इस शो को छोड़ने वाली हैं। अब खुद एक्ट्रेस ने इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। माही विज ने आधिकारिक तौर पर इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करके अपने इस फैसले की जानकारी दी और कौसर के किरदार के लिए अपने दिल की बात बयां की। माही के इस फैसले से उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

माही ने कहा,  कौसर सिर्फ किरदार नहीं, एक भावना थी

माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई। अपनी पोस्ट में अपने किरदार को याद करते हुए माही ने लिखा, ‘कौसर मेरे लिए कभी सिर्फ एक रोल नहीं था, यह एक ऐसी भावना थी जिसे मैंने पूरी समझदारी, ईमानदारी और भरोसे के साथ निभाया। मैंने सिर्फ कौसर का अभिनय नहीं किया, बल्कि उसके हर सीन, हर भावना और हर पल को खुद जिया है। मेरी बस यही ख्वाहिश थी कि उसका यह सफर हर घर और हर दिल तक पहुंचे। आज मैं कौसर को अलविदा कह रही हूं और अपने साथ ढेर सारी यादें, सीख और भावनाएं लेकर जा रही हूं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मेरा एक हिस्सा हमेशा कौसर से जुड़ा रहेगा।’

9 साल बाद की थी टीवी पर वापसी

माही विज ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं सच में कौसर को बहुत याद करूंगी, उसकी ताकत, उसका सफर और जो प्यार उसने हमें दिया। इस किरदार को इतना सराहने और ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी दर्शकों का बहुत-बहुत शुक्रिया।’ आपको बता दें कि इस शो के जरिए माही विज ने करीब 9 साल के लंबे समय के बाद टीवी स्क्रीन पर वापसी की थी, इसलिए यह शो उनके लिए बेहद खास था।

Related posts

Leave a Comment