प्रयागराज। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर संगठन प्रयागराज के द्वारा अपनी आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में सोमवार को जिला अधिकारी प्रयागराजव जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज को सोपा। उनके अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी सिविल सप्लाई को व जिला आपूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में संतोष वर्मा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीको अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा इस मांग पत्र का नेतृत्व गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष प्रयागराजने किया । उन्होंने कहा एक सप्ताह के अंदर हमारी 8 सूत्रीय मांगे नहीं मानी गई तो हम लोग जुलाई का वितरण नहीं करेंगे और ई-पास मशीन तहसील आपूर्ति कार्यालय में जमा कर देंगे सारी जिम्मेदारी आपूर्ति विभाग व प्रदेश सरकार की होगी उन्होंने अपर जिलाधिकारी सिविल सप्लाई से यह भी कहा कि हम लोगों की जो भी समस्याएं रहती हैं उस पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती केवल हम लोगों को लॉलीपॉप दिया जाता है ।प्रमुख मांगो में 2021 में नगद पैसा जमा करने के बाद निशुल्क वितरण कराया गया वह पैसा तत्काल दिलाया जाए। 4 माह से कमीशन नहीं दिया जा रहा है उसको दिलाया जाए। डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार द्वारा दुकान पर खाद्यान्न नहीं पहुंचा जा रहा है। जांच के नाम पर कोटेदारों को प्रताड़ित न किया जाए। खाद्यान्न वितरण के बाद भी दूसरे माह का खाद्यान्न दिया जाए। 2001 से 2015 का बकाया भुगतान कराया जाए। अपर जिलाधिकारी सिविल सप्लाई में आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस माँग पत्र के समय प्रमुख रूप से कौशलेश सिंह बसंत लाल सिंह रामलला रामसूरत सिंह सरदार सिंह राजू केसरवानी मनोज कुमार शुक्ला सौरभ केसरवानी गुलाब शंकरआनंद जायसवाल सर्वेश कुमार यादव इंद्रदेव मिश्रा नितेश सिंह सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।
उचित दर विक्रेताओं जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराजको 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा