प्रयागराज। विगत दिनों मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अधिवक्ता जागृति शुक्ला के दुर्घटना होने के फलस्वरूप स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज के चिकित्सकों द्वारा उनके इलाज में की गयी लापरवाही के बाद अधिवक्ताओं एवं चिकित्सकों के बीच हुए विवाद के कारण, गम्भीर रूप से घायल अधिवक्ता जागृति शुक्ला के इलाज हेतु उन्हें दिनांक 20.05.2026 को संजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ भर्ती कराया गया, जहां पर आज दिनांक 08.06.2026 को सुबह 06:00 बजे इलाज के दौरान अधिवक्ता जागृति शुक्ला का निधन हो गया। दिवंगत होने की सूचना उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं में आग की तरह फैल गयी। तत्पश्चात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की एक आपातकालीन बैठक लाइब्रेरी हाल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री के०के० द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसका संचालन महासचिव श्री अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिए गये-
1. बहन स्व० जागृति शुक्ला की आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधिवक्ताओं ने श्रद्धाजलि अर्पित की गयी तथा दिवंगत परिवार को यह दुख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
2. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद ने यह भी निर्णय लिया कि जूनियर डॉक्टर मोहसिन सिद्दीकी, अन्य जूनियर डाक्टरों तथा दुर्घटना कारित करने वाले गाडी के मालिक को 24 घण्टे के भीतर चिन्हित कर उनके विरूद्ध भी कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेजा जाय।
3. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दोपहर 02:00 बजे के बाद से न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए माननीय न्यायमूर्तिगण से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आग्रह किया कि इस दुख की घड़ी में बेच भी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद का साथ दें।
4. बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि बहन स्व० जागृति शुक्ला, अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में तत्काल पाँच लाख रूपये प्रदान किया जाय।
इस दौरान सर्वश्री अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण (उपाध्यक्षगण), बैरिस्टर सिंह (संयुक्त सचिव, प्रशासन), शशि कुमार द्विवेदी “उग्र” (संयुक्त सचिव, लाइबेरी), रामेश्वर दत्त पाण्डेय (आर.डी.) (संयुक्त सचिव प्रेस). बिन्दु कुमारी (संयुक्त सचिव महिला), अंजनी कुमार मिश्र (कोषाध्यक्ष), अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन, पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह (सेंगर) (कार्यकारिणी सदस्यगण), सर्वश्री वीर सिंह, सोनी गुप्ता, डॉ० सी.पी. उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता, मनीष द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह, शशि प्रकाश सिंह, संजीव कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार त्रिपाठी, प्रशान्त सिंह रिक सुमित श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार मिश्र, अभिषेक तिवारी, अमित दुबे, लक्ष्मी कान्त मिश्र, श्याम मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।