थरवई थाने में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

थरवई थाने में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
थरवई थाना परिसर में एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, थरवई द्वारा ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान के तहत आयोजित हुआ।शिविर के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और थाना परिसर में मौजूद स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस चिकित्सा शिविर में लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया और निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सालय अधिकारी डॉ. विवेक कुमार द्विवेदी ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान निधि सिंह और फूलचंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Related posts

Leave a Comment