जिलाधिकारी डॉo राजागणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत जनपद के परीक्षा केन्द्रों राजकीय इंटर कॉलेज बट्सगंज व आर0 एम0पी0 इण्टर कॉलेज कनवाखेड़ा रोड निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया तथा परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य रही।
जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।