हाल ही में ऐपल ने WWDC26 इवेंट में iOS27, iPadOS27, macOS27 और WatchOS27 को लेकर अब पर्दा उठ चुका है। WWDC 2026 में ऐपल ने आकर्षक नए फीचर्स जोड़ने के बजाय अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स की परफॉर्मेंस, स्थिरता और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर खास जोर दिया। कंपनी ने इस दौरान अपने नए एआई-पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट Siri AI से भी पर्दा उठाया, जिसे गूगल की Gemini तकनीक के सहयोग से विकसित किया गया है। नया Siri पहले की तुलना में अधिक समझदार, तेज और सक्षम बनाया गया है, जिससे यह जटिल अनुरोधों को बेहतर तरीके से पूरा करने के साथ अधिक सटीक और उपयोगी जवाब देने में सक्षम होगा।
बता दें कि, नए SIRI AI की मदद से डिवाइस पर कई काम कंट्रोल कर पाना, स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के बारे जानकारी पाना, लिखते समय SIRI से सहायता लेना और कैमरा की मदद से SIRI AI का यूज करना संभव हो सकेगा। अब सवाल उठता है कि नया अपडेट किन iPhone पर मिलेगा और इसे सबसे पहले कैसे इंस्टॉल कर पाएंगे। इसके साथ ही अपने पर्सनल डिवाइस पर आपको इसे सबसे पहले इंस्टॉल करना चाहिए?
किन iPhones को मिलेगा iOS27?
आपको बताते चले कि, जिन भी आईफोन्स पर iOS26 चल रहा था, उन सभी को iOS27 का अपडेट भी मिलेगा। जिसका मतलब यह है कि iPhone 11 से लेकर लेटेस्ट सीरीज iPhone 17 तक के सभी मॉडल्स पर iOS27 का अपडेट आएगा।
इन मॉडल्स को iOS27 का अपडेट मिलेगा
iPhone SE (2nd generation)
iPhone SE (3rd generation)
iPhone 11
iPhone 11 Pro
iPhone 11 Pro Max
iPhone 12 mini
iPhone 12