Amit Shah का बड़ा कदम: LPMS से बदलेगी Land Ports की तस्वीर, बढ़ेगा व्यापार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत के सभी भूमि बंदरगाहों के संचालन को आधुनिक बनाने और सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से स्थापित प्रमाणित डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘विनिमय’ (एलपीएमएस) का उद्घाटन किया। एलपीएमएस के माध्यम से सीमा शुल्क, आव्रजन प्राधिकरण, सीमा सुरक्षा बल और भूमि बंदरगाह संचालन में शामिल अन्य एजेंसियों सहित विभिन्न हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय संभव हो पाता है। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि ने भूमि बंदरगाहों का कायापलट कर दिया है, उन्हें सीमा सुरक्षा की…

Read More

Bihar में कोचिंग पर लगाम, Education में अनुशासन! स्कूल के समय नहीं चलेंगे Coaching Institute

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। अपने एक्स पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा कि राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि…

Read More

Sanjay Raut का TMC बागियों पर तीखा हमला: बोले ‘इन गद्दारों को जूतों से पीटो’

शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर गहराते संकट के बीच बागी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं पर तीखी टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद का बागी खेमे पर हमला करते हुए एक वीडियो को दोबारा साझा करते हुए, शिवसेना नेता ने सुझाव दिया कि बागियों को, जिन्हें उन्होंने “गद्दार” बताया, सड़क पर ही जूतों से पीटा जाना चाहिए। राउत ने X पर लिखा कि महान कीर्ति आजाद,…

Read More

बड़े मंगल पर के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

सीतापुर, 09 जून 2026। पवित्र ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के अवसर पर जनपद के अग्रणी चिकित्सालय के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात एम.के.डी. परिवार के सदस्यों द्वारा श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रसाद वितरण का शुभारंभ एम.के.डी. ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र प्रताप…

Read More

प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा भंडारे का किया गया आयोजन

सीतापुर, गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष / जिला अध्यक्ष रवींद्र दीक्षित के नेतृत्व में मंगलवार को छोटे हनुमान मंदिर के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान हनुमान जी के पूजन-अर्चन रवींद्र दीक्षित व अजय भार्गव के द्वारा किया गया । इसके पश्चात छोटे हनुमान मंदिर में प्रसाद अर्पित किया गया तथा कन्या भोज का आयोजन संपन्न हुआ। कन्या पूजन के उपरांत “श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस भंडारे में…

Read More

परिवारों में बच्चों के अंदर हो रहा संस्कारों का आभाव: अमरनाथ

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रयागराज की बैठक में बोले वरिष्ठ प्रचारक प्रयागराज। सुखमय जीवन पाना है, प्रकृति संस्कार बचाना है। इसी उद्देश्य को लेकर हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पास स्थित एक होटल में आयोजित हुई। जिसमें 14 जून को आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ जी ने कहा कि परिवारों में आजकल बच्चों में संस्कार की कमी देखी जा रही…

Read More

कशिश मीडिया के स्थापना दिवस पर ‘शान-ए-उत्तर प्रदेश’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ/प्रयागराज। हिंदी दैनिक समाचार पत्र, वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल कशिश मीडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को यूपी प्रेस क्लब, चाइना बाजार रोड, हजरतगंज, लखनऊ में ‘शान-ए-उत्तर प्रदेश’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के विभिन्न जनपदों से आए वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी एवं फूड डीजीपी डॉ. सूर्य प्रकाश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की…

Read More

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय पाल शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक 08 ,09 व 10जून 2026 आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा के द्वितीय दिवस पर मंगलवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज, प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की…

Read More

अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर प्रयागराज मंडल में व्यापक जन-जागरूकता अभियान

मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री यू सी शुक्ला के नेतृत्व में आज दिनांक 09 जून, 2026 को अंतरराष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रयागराज मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना तथा रेल एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को संभावित दुर्घटनाओं से बचाने के लिए जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत विभिन्न समपार फाटकों पर नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट वितरण एवं आमजन की काउंसलिंग जैसी…

Read More

प्रयागराज मण्डल में डिजिटल भुगतान से अनारक्षित टिकट में उल्लेखनीय वृद्धि

मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, श्री हरि मोहन के निर्देशन में प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं कैशलेस टिकटिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। वित्तीय वर्ष 2026 में अनारक्षित टिकटों की बिक्री में डिजिटल भुगतान के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान मई माह तक अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (UTS) के माध्यम से डिजिटल भुगतान से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की…

Read More