सीतापुर, 09 जून 2026।
पवित्र ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के अवसर पर जनपद के अग्रणी चिकित्सालय के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात एम.के.डी. परिवार के सदस्यों द्वारा श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रसाद वितरण का शुभारंभ एम.के.डी. ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं वाइस चेयरमैन श्रीमती शची सिंह ने किया।
इस आयोजन में एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, भूतपूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रमुख संतोष सिंह, लहरपुर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, पंकज पाण्डेय, पंकज सिंह गौर (आईडी इंडिया चैनल प्रमुख), नैमिष रत्न तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, सभासदों एवं जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही। परसेंडी ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र राजवंशी, ओमप्रकाश शुक्ला (प्रधान, राही), मनजीत सिंह (प्रधान, गौरियाझाल) समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजन की सफलता में मां कमला देवी श्री पीताम्बरा विद्यापीठ के प्राचार्य ऐश्वर्य प्रताप सिंह, हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर अंशुमान सिंह, फार्मेसी संस्थान के डायरेक्टर अनूप कुमार सर्वैया, इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शैलेन्द्र श्रीवास्तव और शिवपूजन सिंह का विशेष योगदान रहा। समस्त एम.के.डी. परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बड़े मंगल पर के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद