समर सीजन जब शुरु होता है, तो लोगों के हमेशा आम का इंतजार रहता है। हर भारतीय का पहला प्यार आम ही होता है। प्रत्यके वर्ष 22 जुलाई को National Mango Day मनाया जाता है। गौरतलब है कि दशहरी, लंगड़ा, हापुस और तोतापुरी जैसे 1000 से ज्यादा वैरायटी वाला आम पोषक तत्वों का पॉवरहाउस माना जाता है। इस लेख में हम आपको आम से बनीं हुई दो अनोखी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
मैंगो ब्रुशेट्टा
-2 बड़े पके हुए आम
-3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
-10-12 तुलसी के पत्ते
-1/8 काली मिर्च पाउडर
-1 लहसुन की कली (बारीक कटी)
-1/8 चम्मच नमक
-1 छोटा चम्मच नींबू का रस
-2-3 ब्रेड
विधि
– सबसे पहले आप एक कटोरे में आम के टुकड़े, तुलसी के पत्ते, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और काली मिर्च को अच्छे से मिक्स कर दें।
– फिर तवे पर ऑलिव ऑयल डालकर हल्का चिकना करें और उस पर ब्रेड को दोनों तरफ तेल लगाकर सेकें। इसके बाद हल्के ब्राउन और क्रिस्पी हो जाने पर तवे से उतार लें।
– इसके बाद इस ब्रेड पर मैंगो साल्सा डालें और इसको फैला दें। अगर आप चाहें तो इस पर ऑलिव ऑयल भी डालें। क्रिस्पी हो जाने पर तवे से उतार लें।
– यह लीजिए तैयार है मैंगो ब्रुशेट्टा।
वॉटरमेलन मैंगो सेविचे
-2-3 कप बिना बीज वाले तरबूज के टुकड़े
-1 कप पका हुआ आम
-1 कप खीरा
-1/4 कप लंबाई में कटी प्याज
-1 तीखी हरी मिर्च (कटी हुई)
-1/3 कप नींबू का रस
-2 बड़े चम्मच संतरे का जूस
-स्वादानुसार काला नमक
विधि
– सबसे पहले आप एक बड़े से बाउल में प्याज और हरी मिर्च पर ऊपर से संतरे और नींबू का रस डालें। फिर इसे अच्छे मिक्स कर लें।
– अब उसी कटोरे में खीरा, आम और तरबूज के टुकड़े डालकर मिला लेने हैं।
– इसके बाद काला नमक छिडकें और हल्के हाथ से मिक्स कर लें।
– इसको अब थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और ताकि सलाद में मसालों का टेस्ट आ सके।
– तैयार है आपकी टेस्टी लैटिन अमेरिकन मैंगो डिश तैयार है, वो भी इंडियन स्टाइल में।