प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे सभी केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। मोदी पहले ही भारत को 2047 तक – जब देश अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा – एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य तय कर चुके हैं। इस बैठक में सुधार और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (कारोबार में आसानी) को बेहतर बनाना मुख्य एजेंडा हो सकता है। उम्मीद है कि पीएम मोदी कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाना) और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग…
Read MoreMonth: July 2026
कौन हैं Lt General Dhiraj Seth, जिन्हें मिली Indian Army की कमान? जानें 39 साल का बेमिसाल सफ़र
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जो अभी आर्मी स्टाफ़ के वाइस चीफ़ हैं, उन्हें आर्मी स्टाफ़ का नया चीफ़ नियुक्त किया जाएगा। वे आर्म्ड कॉर्प्स के एक बेहतरीन ऑफ़िसर हैं और उन्हें 39 साल से ज़्यादा का सर्विस अनुभव है। खड़कवासला की नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल सेठ दिसंबर 1986 में सर्विस में शामिल हुए और उन्हें आर्म्ड कॉर्प्स में कमीशन मिला। भारतीय सेना में अपने करियर के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल सेठ को रेगिस्तानी इलाकों में तैनात टुकड़ियों और जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद-विरोधी अभियानों समेत कई क्षेत्रों में…
Read Moreघुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर खदेड़ेंगे Amit Shah, देशव्यापी रणनीति बनाने के लिए बुलाई सभी राज्यों के DGP की बैठक
देश की आंतरिक सुरक्षा, जनसंख्या संतुलन और कानून व्यवस्था के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में अब अवैध घुसपैठ का मुद्दा निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। केंद्र की मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि अब घुसपैठियों और उन्हें संरक्षण देने वाले पूरे तंत्र के खिलाफ राष्ट्रव्यापी और समन्वित अभियान चलाया जाएगा। इसी दिशा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नौ जुलाई को नई दिल्ली में सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक देश की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार की कठोर…
Read Moreअवैध प्रवासन, मानव तस्करी और फर्जी एजेंटों के खिलाफ Jaishankar ने दिखाया कड़ा रुख, दुनिया को चेताया
नई दिल्ली में आयोजित मानव संसाधन गतिशीलता मंच को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलती व्यवस्था में कौशल आधारित मानव संसाधन की वैश्विक मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जनसांख्यिकीय बदलाव, तकनीकी नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वचालन, डिजिटलीकरण और हरित अर्थव्यवस्था जैसी नई प्रवृत्तियां वैश्विक श्रम बाजार को नया स्वरूप दे रही हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य, विनिर्माण, निर्माण और कृषि जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में भी कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता बनी हुई है।…
Read MoreSharad Pawar Congress Merger: 27 साल बाद कांग्रेस में ‘घर वापसी’
महाराष्ट्र की राजनीति से इस समय की सबसे बड़ी और धमाकेदार सियासी खबर सामने आ रही है। शरद पवार की पार्टी और कांग्रेस के बीच विलय को लेकर बेहद गंभीर चर्चा शुरू हो चुकी है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजय वडेट्टीवार ने की है। एनडीटीवी से खास बातचीत में विजय वडेट्टीवार ने इस संभावित विलय पर मुहर लगाते हुए कहा शरद पवार की पार्टी के कांग्रेस में विलय को लेकर हमारे केंद्रीय आलाकमान के साथ बातचीत…
Read Moreकैंसर विजेताओं ने रंगों से लिखी साहस, संघर्ष और उम्मीद की गाथा
गोरखपुर। कैंसर सर्वाइवर डे के अवसर पर सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टीट्यूट और श्रुति त्रिपाठी कला क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘सर्वाइवर्स 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे चुके सर्वाइवर्स के संघर्ष, साहस और नए जीवन का सम्मान करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आशुतोष मिश्र, प्रबंध निदेशक, गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय ने अपने उद्बोधन में कैंसर विजेताओं को समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर केवल शरीर की परीक्षा नहीं लेता, बल्कि…
Read Moreमुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सीतापुर राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल (RSSD) के पदाधिकारियों के द्वारा संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी की उपस्थिति में मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी न्यायिक ख़ालिद अंजुम को सौंपा गया। राजा टोडरमल स्मारक समिति के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया शासन प्रशासन से काफी दिनों से मांग की जा रही हैं ,जो आज तक पूरी नहीं की गई हैं। एक वर्ष पूर्व 14 मई 2025 को सीतापुर भ्रमण पर आई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संस्था के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मांग पत्र दिया गया था, और…
Read Moreभीम आर्मी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया तहसील संयोजक अनुपम गौतम जी का जन्मदिन
सीतापुर – भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तहसील सदर संयोजक अनुपम गौतम जी का जन्मदिन भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉo कुलदीप भार्गव के द्वारा भीम आर्मी कार्यालय पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जन्म दिन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गौतम जी को फूल-माला पहनाकर व तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर व एक दूसरे का मुह मीठ करा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनुपम गौतम ने कहा कि बाबा साहेब के मिशन को घर-घर पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। जन्म दिन पर…
Read Moreराज्य विधिक प्राधिकरण द्वारा किया गया मासिक निरिक्षण
सीतापुर।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर ’’ आशीष जैन’’ के निर्देशानुसार दिनांक 30.06.2026 को समयः-01ः30 बजे मा. जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित समिति द्वारा मासिक निरिक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आशीष जैन, वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडे़ रहें तथा साथ में शैलेन्द्र कुमार वर्मा, विशेष न्यायाधीश ई.सी.एक्ट/अपर जिला जज, कोर्ट संख्या-4, आलोक यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर व विजय भान, अपर सिविल जज (सी.डि.), नीतिका महाजन,…
Read Moreउदा देवी पासी का बलिदान अतुलनीय – चंद्रभूषण सिंह यादव
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना उदा देवी पासी ने लखनऊ के सिकंदराबाद की लड़ाई में एक पेड़ पर चढ़कर 36 ब्रिटिश सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था, उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित ऊदा देवी पासी एवं समाजवादी पुरोधा किशन पटनायक के जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि उदा देवी पासी अवध के नवाब वाजिद अली शाह की बेगम हज़रत महल की सेना में महिला…
Read More