मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सीतापुर राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल (RSSD) के पदाधिकारियों के द्वारा संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी की उपस्थिति में मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी न्यायिक ख़ालिद अंजुम को सौंपा गया। राजा टोडरमल स्मारक समिति के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया शासन प्रशासन से काफी दिनों से मांग की जा रही हैं ,जो आज तक पूरी नहीं की गई हैं। एक वर्ष पूर्व 14 मई 2025 को सीतापुर भ्रमण पर आई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संस्था के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मांग पत्र दिया गया था, और टोडर मल जी की कभी सराहना भी की थी, उन्होंने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया था,लेकिन शासन प्रशासन की जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक पूरा नहीं किया गया है l राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने मांग करते हुए कहा,
लालबाग सीतापुर चौराहे से आंख अस्पताल तक मार्ग का राजा टोडरमल के नाम का नामकरण किया जाए, जो थी। राजा टोडरमल पार्क के अंदर बंद पड़ी लाइब्रेरी जिसमें कबाड़ भरा हुआ है, उसी के अंदर वाटर कूलर भी बंद है, उसे जल्द से जल्द खाली कराया जाए, जिससे टोडरमल जी से संबंधित पुस्तकें रखी जा सके, आम जनमानस को राजा टोडरमल जी के इतिहास की जानकारी हो सके। सीतापुर के लहरपुर के राजापुर गांव की जन्म स्थली के नाम से जाने जाते हैं । राजा टोडरमल पार्क कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर गन्दा नाला निकला हुआ है जिसे ढकवाया जाए।
कलेक्ट्रेट परिसर सीतापुर स्थित टोडरमल पार्क का सौन्दर्यीकरण
कराया जाए। सीतापुर में टोडरमल पार्क के सामने बड़ा गड्ढा बना हुआ है,उसे सही कराया जाए,
राजस्व के जनक राजा टोडरमल जी के नाम सीतापुर जिले में प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए । तहसील लहरपुर के राजापुर गांव में 85 बीघे तीर्थ जो राजा टोडरमल जी ने स्वयं निर्माण कराया था वह जीर्ण सीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है, उस पर भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं, उसका भी सौन्दर्यीकरण कराया जाए।
मोहल्ला सेक्टर 1 आदर्श नगर सीतापुर राजा टोडरमल मार्ग की दशा दयनीय बनी, हुई, मार्ग को सही कराया जाए।
दिए गए बिंदुओं पर मांगे पूरी न हुई ,तो राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल का प्रतिनिधिमंडल ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा। इस मौके राजस्व सुरक्षा सेवा समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल के जिला अध्यक्ष /बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव ,जिला सचिव सौरभ तिवारी ,जितेंद्र कुमार ,सहित तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।

Related posts

Leave a Comment