लालगोपालगंज ।कस्बे में शनिवार को हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का त्यौहार पूरी अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न इमामबाड़ों से पारंपरिक ताजियों के जुलूस निकाले गए, जिसमें भारी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
मोहर्रम के 40वें दिन आयोजित इस पर्व पर अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी व मातम कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होता हुआ देर शाम कर्बला पहुंचा, जहाँ ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। जुलूस के दौरान जगह-जगह सबील (पानी व शरबत) और लंगर का एहतमाम किया गया था, जहाँ लोगों के बीच तबारुक बांटा गया।
शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जुलूस के रास्तों और संवेदनशील चौराहों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। स्थानीय गणमान्य लोगों और संभ्रांत नागरिकों ने आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्यौहार संपन्न कराने में सहयोग दिया।एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह अध्यक्ष पति मुख्तार अहमद दानिश भाई अबरार अहमद नफीस अहमद प्रदीप कुमार केसरवानी आफताब आलम अनवर अहमद शौकत हाजी जी उपस्थित रहे
अकीदत व गमगीन माहौल में मनाया गया चेहल्लुम, निकाले गए ताजिए