पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा 71 अतिरिक्त एस्केलेटर तथा 57 अतिरिक्त लिफ्ट लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है

गोरखपुर, 25 अगस्त, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ उन्नत
यात्री सुविधाओं के अनेक कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों
को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिये अनेक एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त 71
अतिरिक्त एस्केलेटर तथा 57 अतिरिक्त लिफ्ट लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है।
वर्तमान में, 17 स्टेशनों पर यात्री सुविधा हेतु कुल 63 एस्केलेटर लगाये जा चुके हैं, जिनमें गोरखपुर जं. पर 04,
बस्ती पर 02, गोंडा पर 02, लखनऊ जं. पर 02, गोमती नगर पर 19, डालीगंज पर 04, बनारस पर 04, छपरा पर
02, मऊ पर 02, सीवान पर 02, गाजीपुर सिटी पर 02, बलिया पर 02, देवरिया सदर पर 02, इज्जतनगर पर 05,
बरेली सिटी पर 04, पीलीभीत पर 03 एवं टनकपुर स्टेशन पर 02 एस्केलेटर सम्मिलित हैं। इस रेलवे के विभिन्न
स्टेशनों पर कुल 71 अतिरिक्त एस्केलेटर लगाये जाने का कार्य प्रगति पर है।
पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्री सुविधाओं के अन्तर्गत 25 स्टेशनों पर कुल 81 लिफ्ट लगाये जा चुके हैं, जिनमें गोरखपुर जं.
पर 08, खलीलाबाद पर 02, बस्ती पर 02, गोंडा पर 02, लखनऊ जं. पर 03, गोमती नगर पर 18, ऐशबाग पर
02, सीतापुर पर 02, सिद्धार्थ नगर पर 02, बनारस पर 06, छपरा पर 03, बलिया पर 03, प्रयागराज रामबाग पर
03, मऊ पर 02, गाजीपुर सिटी पर 02, वाराणसी सिटी पर 02, मैरवा पर 02, सुरेमनपुर पर 02, सीवान पर 01,
इज्जतनगर पर 03, पीलीभीत पर 03, बरेली सिटी पर 02, काठगोदाम पर 02, काशीपुर पर 02 एवं टनकपुर
स्टेशन पर 02 लिफ्ट सम्मिलित हैं। इस रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 57 अतिरिक्त लिफ्ट लगाये जाने का कार्य
प्रगति पर है।
उपरोक्त के अतिरिक्त रेल कर्मियों की सुविधा के लिये मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ एवं मंडल रेल प्रबन्धक
कार्यालय, इज्जतनगर में 01-01 लिफ्ट तथा मरीजों की सुविधा के लिये 02 लिफ्ट ललित नरायण मिश्र रेलवे
चिकित्सालय, गोरखपुर में लगाई गई है। स्टेशनों पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने से यात्रियों को
एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में सुविधा होती है साथ ही यात्री अपना सामान लेकर एक से दूसरे
प्लेटफॉर्म पर आसानी से आ-जा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment