रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अब सतना स्टेशन के बजाय सगमा-कैमा कॉर्ड लाइन होकर चलेगी

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि गाड़ी संख्या 12428/12427 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया है। दिनांक 23.10.2026 से (यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि से) यह रेलगाड़ी सतना स्टेशन के स्थान पर सगमा-कैमा कॉर्ड लाइन होकर संचालित होगी तथा कैमा स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा।
संशोधित समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस (प्रतिदिन) का मानिकपुर पर आगमन 08.33 एवं प्रस्थान 08.35 बजे, सगमा से 09.47 बजे (थ्रू), कैमा आगमन 09.50 बजे व प्रस्थान 09.55 बजे करके रीवा 11.10 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (प्रतिदिन) रीवा से 16.20 बजे प्रस्थान कर कैमा आगमन 17.10 बजे व प्रस्थान 17.15 बजे, सगमा 17.35 बजे (थ्रू) तथा मानिकपुर आगमन 18.55 बजे व प्रस्थान 18.57 बजे करेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

Related posts

Leave a Comment