वीपी मंडल ने सामाजिक न्याय की अवधारणा को विमर्श का विषय बनाया – चंद्रभूषण सिंह यादव

भारतीय संविधान के आर्टिकल 340 के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले अधिकारों को सूचीबद्ध करने हेतु दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष वीपी मंडल ने देश के सभी राज्यों के 405 जिलों का दौरा कर 3743 जातियों को 40 तरह की प्रमुख सहूलियतें देने की सिफारिश अपने दो वर्ष के अथक प्रयासों के बाद किया था,उक्त बातें रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर आयोजित वीपी मंडल जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि वीपी मंडल ने सामाजिक न्याय की अवधारणा को विमर्श का विषय बनाया।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने वीपी मंडल को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब डा आंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए प्रावधानों को मंडल कमीशन रिपोर्ट के जरिए धरातल पर उतारने का कठिन कार्य वीपी मंडल के नेतृत्व में हुआ। वर्तमान दौर में पिछड़ों में आई सामाजिक जागृति का प्रमुख कारण वीपी मंडल और उनकी रिपोर्ट है जिसे पूर्णरूपेण लागू किए जाने की आवश्यकता है।
वीपी मंडल जयंती पर उपस्थित सुरेश नारायण सिंह, इंद्राशन यादव, आंबेडकर प्रसाद, सुभाष प्रसाद, बेलभद्र गोंड, रामप्यारे यादव, मुरलीधर यादव, नारायण प्रसाद, शंकर गोंड, संतोष मद्धेशिया, अयोध्या वर्मा, अभिषेक गुड्डू गोंड, श्रीराम प्रसाद, बबलू यादव, उमाकांत प्रसाद,गोकुला यादव, नंदलाल यादव आदि ने वीपी मंडल के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।

Related posts

Leave a Comment