डीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायबरेली, 06 अगस्त 2026 जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत…

Read More

बारिश में भीगते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित, मां संकटा धाम मंदिर से करोड़ों की संपत्ति गायब होने का लगाया आरोप

गेगासों स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ के घंटे व सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का दावा, निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग रायबरेली, 06 अगस्त। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सरेनी थाना क्षेत्र के गेगासों स्थित प्रसिद्ध मां संकटा धाम मंदिर से करोड़ों रुपये मूल्य के घंटे और बहुमूल्य सोने-चांदी के आभूषण गायब होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित अपूर्व शुक्ला भीगते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच एवं…

Read More

कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ का फ्लैग मार्च

कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने डॉग स्क्वॉड के साथ सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया। सहायक सुरक्षा आयुक्त, कानपुर के निर्देशन में आरपीएफ कानपुर सेंट्रल, क्राइम ब्रांच और आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर में फ्लैग मार्च भी किया। अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से पार्सल घर, पोर्टिको, बस पार्किंग, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर विशेष नजर रखी गई। सुरक्षा मानकों की भी जांच की गई।आरपीएफ अधिकारियों…

Read More

हरगांव क्षेत्र पंचायत में ई-ग्राम स्वराज पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा फर्जी बिल अपलोड कर सरकारी खजाने को लगाया चूना, बीडीओ पर कार्रवाई की मांग

सीतापुर। विकासखंड हरगांव की क्षेत्र पंचायत में सरकारी धन की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फर्जी बिल अपलोड कर करोड़ों के गबन का आरोप लगाया है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश एस.के. तूफानी ने पत्र में आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में हरगांव क्षेत्र पंचायत में एक ही फर्जी बिल को बार-बार पोर्टल पर अपलोड कर अवैध भुगतान किया गया। यह सीधे-सीधे जनता के टैक्स के…

Read More

बाढ़ सुरक्षा एवं जल निकासी व्यवस्थाओं का महापौर गणेश केसरवानी ने किया औचक निरीक्षण

सीवर लाइन धंसने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश। चौखंडी से काली घाट तक पंपिंग स्टेशनों और सफाई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लापरवाही पर जताई नाराज़गी; जलभराव मुक्त एवं स्वच्छ प्रयागराज के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। प्रयागराज, 06 अगस्त। मानसून के दौरान शहर को जलभराव एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने वार्ड संख्या-94 के अंतर्गत चौखंडी यमुना बैंक रोड स्थित गेट नंबर-13 एवं गेट नंबर-9 पर स्थापित स्थायी बाढ़ पंपिंग स्टेशन, बक्शी बांध बाढ़ पंपिंग स्टेशन तथा काली घाट…

Read More

कानपुर में आयोजित सेवा मेला की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता= गुणवंत सिंह कोठारी

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कार्यकर्ता बैठक आयोजित प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (एचएसएसएफ) तथा नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान (आईएमसीटीएफ) प्रयागराज की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। द्वारिका अस्तपाल स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी नवंबर माह में होने वाले सेवा मेला को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रचारक गुणवंत सिंह कोठारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कानपुर में होने…

Read More

आध्यात्म और प्रकृति के अनोखे संगम को जोड़ती प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज क्षेत्र और विशाखापट्टनम के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 04159/04160 प्रयागराज-विशाखापट्टनम -प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 16-16 फेरे लगाएगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु शुरू की जा रही प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन केवल दो बड़े शहरों को जोड़ने वाला रेल माध्यम नहीं है, बल्कि यह श्रद्धालुओं, प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए उत्तर…

Read More

झाँसी वैगन मरम्मत कारखाने द्वारा ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के लिए संशोधित ब्रेक वैन का प्रोटोटाइप तैयार

रेलवे बोर्ड ने जारी किए राष्ट्रव्यापी निर्देश मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजरों के लिए महत्वपूर्ण कदम उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी वैगन मरम्मत कारखाने ने ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) की कार्य स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से मॉडिफाइड ब्रेक वैन (BVZI एवं BVCM) का पहला सफल प्रोटोटाइप (नमूना) विकसित किया है। अपनी बहुत पुरानी मांग के पूरा होने की दिशा मे हुई इस सकारात्मक पहल को ट्रेन मैनेजरों द्वारा व्यापक सराहना प्राप्त हुई है। झाँसी कारखाने के इस अभिनव प्रयास को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलों को आर एस…

Read More

आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी यात्रा करने का सुनहरा मौका

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है। इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि० (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा 4 ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के साथ…

Read More

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 09 से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन

प्रयागराज 06 अगस्त मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह गुरूवार को संगम सभागार में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाये जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बंध में सम्बंध में बैठक करते हुए उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को उत्सव एवं गौरवपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु सभी सम्बंधित विभागों केे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए निर्धारित किए गए दायित्वों का पूरी तनमयता के साथ…

Read More