मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रयागराज 06 अगस्त। नवनियुक्त मण्डलायुक्त डॉ0 लोकेश एम. गुरूवार को प्रयागराज पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के पश्चात मण्डलायुक्त ने गांधी सभागार में आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्योें के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी पटल प्रभारी फाइलों के रख-रखाव को…
Read MoreMonth: August 2026
देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
सूखी एवं गीली पटरी दोनों परिस्थितियों में हुआ ईबीडी परीक्षण, लबान-गुड़ला रेलखंड पर चार फेरों में परखी गई ब्रेकिंग क्षमता कोटा मंडल में विगत 29 जुलाई 2026 से संचालित देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू (सुपरफास्ट पार्सल रेक) के व्यापक तकनीकी परीक्षणों की श्रृंखला में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। लबान-गुड़ला रेलखंड के अप दिशा में इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस (Emergency Braking Distance-EBD) परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह परीक्षण कुल चार फेरों में किया गया, जिसमें विभिन्न परिस्थितियों में रेक की ब्रेकिंग क्षमता का…
Read Moreरज कलश यात्रा से गूंजा सीसामऊ, बस्तियों में पहुंचा संत रविदास का समरसता संदेश
सीसामऊ। संत शिरोमणि रविदास महाराज की पावन रज कलश यात्रा मंगलवार को रविदास मंदिर, ईदगाह से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली। यात्रा चुन्नीगंज मंडल की विभिन्न सेवा बस्तियों से होते हुए कर्नलगंज गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रज कलश का स्वागत किया। संत रविदास महाराज के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यात्रा से पूर्व भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, महापौर प्रमिला पांडेय और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रज कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया।…
Read Moreपूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के मुख्य द्वार पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताया
कानपुर-शहर के मॉल रोड स्थित नरोना चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा के मुख्य द्वार पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा विरोध जताया है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मुख्य द्वार को ढके जाने को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी को जांच व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ज्ञापन सौंपने के बाद निर्माण कार्य जारी रहने की…
Read Moreदिल्ली-वाराणसी प्रस्तावित बुलेट ट्रेन (हाई-स्पीड रेल) परियोजना में कानपुर को प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल किए जाने की ओर आकर्षित किया
नई दिल्ली/कानपुर-भारतीय जनता पार्टी के कानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रमेश अवस्थी ने संसद के निचले सदन (लोकसभा) में नियम 377 के तहत एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और रेल मंत्री का ध्यान दिल्ली-वाराणसी प्रस्तावित बुलेट ट्रेन (हाई-स्पीड रेल) परियोजना में कानपुर को प्रमुख स्टेशन के रूप में शामिल किए जाने की ओर आकर्षित किया है सांसद अवस्थी ने कहा कि देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक शहरों में शामिल कानपुर को परियोजना की प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में अपेक्षित महत्व नहीं दिया गया है,…
Read Moreयूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए नोएडा किंग्स ने अपनी संतुलित टीम तैयार कर ली
नोएडा/कानपुर-यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए नोएडा किंग्स ने अपनी संतुलित टीम तैयार कर ली है नीलामी के बाद फ्रेंचाइजी के मालिक अनुज शर्मा ने बताया कि यूपीसीए स्पीड हंट से उभरे युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम उनकी पहली प्राथमिकता थे, जिन्हें ₹21.5 लाख में खरीदा गया। वह इस नीलामी में टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे मालिक अनुज शर्मा के अनुसार, टीम ने नीलामी में अपना 100% लक्ष्य हासिल किया है युवा स्पिनर शिवा सिंह ₹17.5 लाख में मिले, जिससे बचे बजट की बदौलत शुभम गौतम पर…
Read More187 किलोमीटर लंबे नए ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हाई-स्पीड कॉरिडोर के प्रोजेक्ट पर काम शुरू
कानपुर-कानपुर और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने तथा दोनों धार्मिक व औद्योगिक नगरों के बीच आवागमन को सुगम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है दोनों शहरों के बीच यात्रा समय को कम करने, तेज और आरामदायक बनाने के लिए 187 किलोमीटर लंबे नए ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हाई-स्पीड कॉरिडोर के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के बनने से कानपुर और अयोध्या के बीच दैनिक यात्रियों, श्रद्धालुओं और व्यापारियों को काफी सहूलियत मिलेगी इस परियोजना के शुरू होने से…
Read Moreबहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया
कानपुर-थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रसिद्ध बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 7 से 8 फायर टेंडरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया अग्निशमन कर्मियों की सजगता और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार…
Read Moreएडीएम ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत गेगासो घाट का निरीक्षण
रायबरेली:- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र तहसीलदार लालगंज शिवम राठौर एवं जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित पाण्डेय द्वारा तहसील लालगंज स्थित गेगासो घाट का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ संबंधी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के जलस्तर, घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, संभावित संवेदनशील स्थलों, बाढ़ शरणस्थलों (फ्लड शेल्टर), बाढ़ चौकियों, चेतावनी एवं सूचना तंत्र, नावों एवं बचाव उपकरणों की उपलब्धता तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त…
Read More40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 400 किलो लहन मौके पर नष्ट, दो मुकदमे दर्ज
रायबरेली, 04 अगस्त। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कस दिया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सदर तहसील के मिल एरिया थाना क्षेत्र के ग्राम राही ग्राम सभा तथा गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव में अवैध शराब बनाने के…
Read More