यात्रियों की सुविधा हेतु दो वन-वे विशेष ट्रेनों का संचालन

यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा दानापुर से शोलापुर तथा दानापुर से भुसावल के मध्य एक-एक फेरे वाली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ी संख्या 03299 दानापुर– शोलापुर वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस
• गाड़ी संख्या 03299 दानापुर–शोलापुर वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन 04 सितंबर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर से 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में आरा–08:00-08:02, बक्सर–08:42-08:44, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–11:00-11:10, प्रयागराज छिवकी–14:25-14:30, मानिकपुर–16:03-16:05, सतना–17:10-17:15, कटनी–18:35-18:40, जबलपुर–20:00-20:10, पिपरिया–22:40-22:42 बजे , इटारसी–00:30-00:40, खंडवा–03:30-03:32, भुसावल–06:00-06:05, मनमाड–09:15-09:25 दौंड–14:15-14:20 बजे और शोलापुर स्टेशन 19:00 बजे पहुंचेगी।
• ट्रेन संरचना – 02 एसएलआरडी, 11 सामान्य , 01 चेयरकार तथा 02 स्लीपर सहित कुल 16 कोच होंगे।
2. गाड़ी संख्या 03399 दानापुर–भुसावल वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस: –
• गाड़ी संख्या 03399 दानापुर–भुसावल वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन 05 सितंबर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर से 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में आरा–11:45-11:47, बक्सर–12:40-12:42, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–15:05-15:15, प्रयागराज छिवकी–18:30-18:35, मानिकपुर–20:05-20:07, सतना–21:15-21:20 तथा कटनी–22:45-22:50 बजे जबलपुर–00:20-00:30, पिपरिया–03:03-03:05, इटारसी–04:45-04:55 तथा खंडवा–07:55-07:57 बजे ठहराव लेते हुए यह ट्रेन भुसावल स्टेशन 11:30 बजे पहुंचेगी।
• ट्रेन संरचना – 02 एसएलआरडी , 07 सामान्य तथा 07 स्लीपर सहित कुल 16 कोच होंगे।

 

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन (SASN) पर विभिन्न ट्रेनों को अस्थायी अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। जिसका विवरण निम्नवत है-
1. गाड़ी संख्या 18309 सम्बलपुर–जम्मूतवी एक्सप्रेस एवं 18101 टाटानगर–जम्मूतवी एक्सप्रेस को 08 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।
2. गाड़ी संख्या 18310 जम्मूतवी–सम्बलपुर एक्सप्रेस तथा 18102 जम्मूतवी–टाटानगर एक्सप्रेस को 09 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
3. गाड़ी संख्या 11905 आगरा कैंट–होशियारपुर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 11906 होशियारपुर–आगरा कैंट एक्सप्रेस को दिनांक 09 सितंबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment