गोरखपुर 04 सितम्बर, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु चंडीगढ़ स्टेशन पर पावर
एवं यातायात ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन निम्नवत
किया जायेगा तथा कुछ गाड़ियों का अतिरिक्त ठहराव साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर प्रदान
किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
– रामनगर से 14, 21, 28 सितम्बर, 05 एवं 12 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15063 रामनगर-चंडीगढ़
एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी अम्बाला कैंट से चंडीगढ़ के मध्य
निरस्त रहेगी।
– चंडीगढ से 14, 21, 28 सितम्बर, 05 एवं 12 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15064 चंडीगढ़-रामनगर
एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट से चलाई जायेगी। यह गाड़ी चंडीगढ़ से अम्बाला कैंट के मध्य निरस्त
रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
– लालकुआं से 03 एवं 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग अम्बाला कैंट-सरहिंद-सानेहवाल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव
चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) एवं न्यू मोरिंडा जं0 स्टेशनों पर नही रहेगा।
– अमृतसर से 03 एवं 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग सानेहवाल-सरहिंद-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव न्यू
मोरिंडा जं0, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) एवं चंडीगढ़, स्टेशनों पर नही रहेगा।
अतिरिक्त ठहराव-
– सहरसा से 13, 20, 27 सितम्बर, 04 एवं 11 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर
एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव साहिबज़ादा अजित सिंह नगर मोहाली स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।
– अमृतसर से 14, 21, 28 सितम्बर, 05 एवं 12 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा
एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।
चंडीगढ़ स्टेशन पर पावर एवं यातायात ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन