कानपुर-जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है रेलवे में चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक व धरातलीय सूचना के आधार पर यह सफलता प्राप्त की गिरफ्तार अभियुक्त समीर निवासी कशयान वायापार सोई, थाना बलरामपुर, जिला कटिहार (बिहार) गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी थाना कानपुर सेन्ट्रल में भी मामले दर्ज हैं न्यायालय (एडीजे-16, जनपद कानपुर नगर) से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू/82, 83 सीआरपीसी) के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह थाना जीआरपी, उप-निरीक्षक शिव बाबू यादव, उप-निरीक्षक अभिषेक शुक्ला, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हेड कांस्टेबल वैश खान, कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल अश्वनी मौर्य शामिल रहे
जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की