गोरखपुर, 09 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन प्रतिदिन नई
दिल्ली से 01 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक तथा सुपौल से 03 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक 59 फेरों के
लिये निम्नवत किया जायेगा।
04072 नई दिल्ली-सुपौल त्यौहार विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक प्रतिदिन नई
दिल्ली से 21.35 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 22.12 बजे, दूसरे दिन अलीगढ़ से 00.07 बजे, टूण्डला से 02.50
बजे, इटावा से 04.37 बजे, गोविन्दपुरी से 06.30 बजे, प्रयागराज जं. से 10.55 बजे, ज्ञानपुर रोड से 12.25 बजे,
वाराणसी जं. से 14.30 बजे, औंड़िहार से 15.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 16.25 बजे, बलिया से 17.25 बजे,
सुरेमनपुर से 18.05 बजे, छपरा से 19.30 बजे, सोनपुर से 20.55 बजे, हाजीपुर से 21.10 बजे, शाहपुर पटोरी से
22.12 बजे, तीसरे दिन बरौनी से 00.45 बजे, बेगूसराय से 01.05 बजे, खगड़िया से 02.20 बजे, मानसी से 02.42
बजे, सिमरी बख्तियारपुर से 03.12 बजे तथा सहरसा से 03.55 बजे छूटकर सुपौल 06.35 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04071 सुपौल-नई दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी 03 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2026 तक
प्रतिदिन सुपौल से 07.45 बजे प्रस्थान कर सहरसा से 09.45 बजे, सिमरी बख्तियारपुर से 10.10 बजे, मानसी से
10.55 बजे, खगड़िया से 11.07 बजे, बेगूसराय से 11.40 बजे, बरौनी से 12.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 13.32
बजे, हाजीपुर से 14.55 बजे, सोनपुर से 15.07 बजे, छपरा से 17.20 बजे, सुरेमनपुर से 17.57 बजे, बलिया से
18.39 बजे, गाजीपुर सिटी से 20.15 बजे, औंड़िहार से 21.05 बजे, वाराणसी जं. से 22.40 बजे, ज्ञानपुर रोड से
23.50 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं. से 02.20 बजे, गोविन्दपुरी से 06.15 बजे, इटावा से 08.12 बजे, टूण्डला से
10.22 बजे, अलीगढ़ से 11.32 बजे तथा गाज़ियाबाद से 13.59 बजे छूटकर नई दिल्ली 15.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा
एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।
नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन प्रतिदिन नई दिल्ली से 01 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक