जलवायु सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पार्षद डब्बू को बधाई

नैनी प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय मंत्री डॉ अभिषेक रावत पासी का स्वागत अभिनंदन नैनी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी पाषर्दगण व क्षेत्रवासियो द्वारा माला फूल पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के मनोज पासी ने किया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सत्यम शुक्ला रहे।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय पार्षद रणविजय सिंह डब्बू ने किया तथा कार्यक्रम के आयोजक गुलाब सिंह राजू पासी रहे । डॉ अभिषेक रावत पासी ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के उपलब्धियो के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार का का लाभ ज्यादातर अनुसूचित समाज के लोग पा रहे हैं। अनुसूचित जाति का सम्मान बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। सपा बसपा की सरकार के मुखिया कभी भी अपने आगे किसी अनुसूचित समाज को बढ़ाने का काम नहीं किया। प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने क्षेत्रीय पार्षद रणविजय सिंह डब्बू को जलवायु सर्वेक्षण 2026 कैटेगरी 2 मे राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दिया। अन्त में रजत दुबे नैनी मंडल अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नरसिंह पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, पार्षद संजय पासी पार्षद बलराज पटेल, पार्षद सोनू यादव ,पार्षद मयंक यादव, पार्षद दिलीप केसरवानी, महामंत्री नैनी मंडल दिनेश पटेल, संजय श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, डॉ बीके द्विवेदी, राम अभिलाष पाल, सुग्रीव भारती, कांता प्रजापति, संजय दुबे, तौसीफ अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment