नैनो उर्वरक जागरूकता व सतुलित उर्वरक प्रयोग के तहत किसान सभा का आयोजन।

आज दिनांक 08 सितम्बर 2026 को ,कोरडेट आंवला द्वारा इकाई प्रमुख इफको आंवला श्री सत्यजीत प्रधान जी के संरक्षण व कोरडेट प्रधानाचार्य डॉ॰ अरविंद कुमार के दिशा निर्देशन में , नैनो उर्वरक जागरूकता तथा संतुलित उर्वरक उपयोग ”अंतर्गत किसान सभा का आयोजन बी पैक्स आंवला पूर्वी , तहसील आंवला में किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश सिंह चौहान अध्यक्ष बी पैक्स आंवला पूर्वी ने किया। डॉ अरविंद कुमार उप महाप्रबंधक कोरडेट ने कृषकों को मृदा स्वस्थ,फसल चक्र तथा संतुलित उर्वरक प्रयोग में नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी तथा सागरिका के उपयोग और महत्व और लाभ की जानकारी दी। कृषक द्वारा नैनो यूरिया प्लस तरल एवम् नैनो डी. ए.पी.तरल का प्रयोग कर ,कृषि लागत में कमी के साथ ,मृदा स्वास्थ्य सुधार तथा जल प्रदूषण व वायु प्रदूषण में कमी होने की बात कही I कृषक भाई 5ml प्रति किलो प्रति किलो बीज की दर से नैनो डी ए पी बीज उपचार व 250 मि0 ली 0 जड़ उपचार लाभदायक होता है। राजेश कुमार मौर्य उप क्षेत्र प्रबंधक ने सहकारिता विकास में ‘ सहकार से समृद्धि तक ‘ इफको द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा की । कृषकों को रासायनिक उर्वरक के उपयोग को कम कर कृषकों को जैव उर्वरक एन पी के कंसोर्टिया के उपयोग रबी मौसम के मुख्य फसलों गेहूं आलू और अन्य फसलों में बीजशोधित या गोबर की खाद के साथ उपयोग करना चाहिए । इसके उपयोग से मृदा मैं उपलब्ध अनुपयोगी अघुलनशील फास्फेटिक और पोटास खाद को घुलनशील अवस्था में बदल कर पौधा को उपलब्ध कराता है , जिससे बीज का जमाव, जड़ का विकास अच्छा होता है I जैव उर्वरक वातावरण के नत्रजन का स्थिरीकरण करता है अघुलनशील फॉस्फेट को घुलनशील फास्फेटिक कर ,उपलब्धता बढ़ने से, फसल उत्पादन में वृद्धि होती है । कृषक यूरिया उर्वरक का प्रयोग को कम करे, कृषक पहली बार दानेदार यूरिया का उपयोग करे । और दूसरी तथा तीसरी बार कृषक नैनो यूरिया का छिड़काव के साथ सागरिका तरल या जल विलेय उर्वरक का उपयोग , कृषक को लागत में कमी के साथ फ़सल उत्पादन व उत्पादकता व गुणवत्ता में वृद्धि होगी। कृषकों को नैनो जिंक,नैनो कॉपर के उपयोग और फायदे की जानकारी दी। दलहनी व तिलहन की फसलों हेतू बेंटोनाइट सल्फर के उपयोग से तेल की मात्रा व गुणवत्ता में वृद्धि होती हैं। क्षेत्र प्रतिनिधि कार्डेट आंवला विपुल कुमार द्वारा किसानों को जागरूक करते हुए बायो डीकंपोजर , सागारिका , नेचुरल पोटाश के प्रयोग एवं लाभ के विभिन्न पहलुओं से किसानों को जागरूक किया I एस फ़ ए प्रमोद पाल ने कृषकों के खेत में, नैनो उर्वरक के प्रदर्शन लगाने तथा इसके परिणाम के बारे मैं चर्चा की , कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कर विजेता 5 कृषकों को सागरिका तरल देकर सम्मानित किया और उपस्थित सभी कृषकों को निःशुल्क बायो डीकंपोजर वितरित किए गए । कार्यक्रम में बी पैक्स आंवला पूर्वी के सचिव ललित कुमार, बी पैक्स आंवला पश्चिमी के अध्यक्ष बृजलाल वर्मा तथा सचिव महिपाल सिंह, तथा 50 से अधिक कृषक उपस्थित रहे ।

Related posts

Leave a Comment