कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच हुआ जोरदार अभिनंदन
उन्नाव। कलम और तलवार की ऐतिहासिक धरती उन्नाव पर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।भाजपा युवा नेता एवं सदर नगरपालिका से नामित सभासद कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। दोपहर करीब एक बजे प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इस मौके पर कुंवर विनय सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का उन्नाव आगमन जिले के युवाओं के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर आया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह दिखाया।कुल मिलाकर, रोहित मिश्रा के प्रथम उन्नाव आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह युवाओं की भारी भागीदारी और उत्साह के चलते चर्चा का केंद्र रहा। कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन ने जिले में भाजपा युवा मोर्चा की सक्रियता का संदेश दिया।