पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में राजभाषा विभाग के तत्त्वावधान में हिंदी पखवाड़ा-2026 का आयोजन

गोरखपुर, 13 सितम्बर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में राजभाषा विभाग के तत्त्वावधान में तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र जायसवाल के निर्देशन में 16 से 28 सितम्बर, 2026 तक हिंदी पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान राजभाषा ‘हिंदी‘ के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अन्तर्गत हिंदी पखवाड़ा के प्रथम दिन 16 सितम्बर, 2026 को 15.30 बजे से रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में साहित्यिक संगोष्ठी; 17 सितम्बर, 2026 को 12.00 बजे से रेलवे अधिकारी क्लब में कार्यशाला; 18 सितम्बर, 2026 को 15.30 बजे से रेलवे अधिकारी क्लब में कर्मचारियों के लिये हिंदी क्विज; 21 सितम्बर, 2026 को 12.00 बजे से बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केंद्र (एम.एस.टी.…

Related posts

Leave a Comment