विधायक अमिताभ बाजपेई ने मृतक कारोबारी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी

कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने रविवार को काकादेव स्थित मृतक कारोबारी अमित कुमार गुप्ता के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पांडुनगर चौकी से महज 300 मीटर दूर बीच सड़क पर कारोबारी को 30 मिनट तक पीटा जाता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। विधायक ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद भी आरोपित बेखौफ होकर वीडियो जारी कर रहे हैं। इससे साफ है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।परिजनों ने बताया कि घटना के चार दिन बाद भी कोई बड़ा पुलिस अधिकारी उनके घर नहीं पहुंचा। विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने मामले की उच्चाधिकारियों से जांच कराकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की भी मांग की।इस दौरान सपा नेता सम्राट विकास यादव, नीरज सिंह, कृष्णा शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, वरुण जायसवाल, विकास कनौजिया और चेतन पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment