आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन

गोरखपुर, 16 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की
अतिरिक्त सुविधा हेतु 04028/04027 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर
द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 13 अक्टूबर से 24 नवम्बर,
2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा मुजफ्फरपुर से 14 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक
बुधवार एवं शनिवार को 13 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04028 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी 13 अक्टूबर से
24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 09.15 बजे प्रस्थान कर
अमरोहा से 11.15 बजे, मुरादाबाद से 12.00 बजे, बरेली से 13.32 बजे, शाहजहाँपुर से 14.32 बजे, सीतापुर से
16.35 बजे, गोंडा से 19.15 बजे, बस्ती से 20.40 बजे, गोरखपुर से 22.25 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.30 बजे,
सोनपुर से 02.33 बजे तथा हाजीपुर से 02.48 बजे छूटकर मुजफ्फपुर 04.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04027 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी
14 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे प्रस्थान कर
हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.45 बजे, गोरखपुर से 12.55 बजे, बस्ती से 13.50
बजे, गोंडा से 15.15 बजे, सीतापुर से 19.00 बजे, शाहजहाँपुर से 21.57 बजे, बरेली से 22.54 बजे, दूसरे दिन
मुरादाबाद से 02.05 बजे तथा अमरोहा से 02.32 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 05.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 09,
सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Related posts

Leave a Comment